मुंबई में चुनाव प्रचार का रंग अब चढ़ने लगा है। शिवसेना ने प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे शाखाओं और उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार कार्यालयों का दौरा कर शिवसैनिकों और मतदाताओं से सीधे संवाद साध रहे हैं। सोमवार को उद्धव ठाकरे ने प्रभादेवी, वर्ली, लालबाग और चिंचपोकली में तूफानी दौरा किया। इस दौरान हर तरफ भगवा जोश और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर तेजस ठाकरे, शिवसेना के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अरविंद सावंत, विधायक महेश सावंत, सुनील शिंदे और शिवसेना सचिव एवं विधायक मिलिंद नार्वेकर आदि उपस्थित थे।
