हिमांशु राज़
लोकप्रिय टेलीविजन शो तुम से तुम तक में सिमरन का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सार्वी ओमाना ने 2025 को आत्म-विकास, सीख और धैर्य का साल बताया। स्टूडियो एलएसडी के इस शो से जुड़ी सार्वी मानती हैं कि यह साल उतार-चढ़ाव से भरा होते हुए भी उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से मजबूत बना गया।पिछले साल की झलक साझा करते हुए वह कहती हैं, “2025 की शुरुआत बहुत उम्मीदों के साथ हुई। सफर आसान नहीं था, लेकिन अंत तक मुझे महसूस हुआ कि हर चुनौती ने कुछ सिखाया। यह साल मेरे लिए मिला-जुला, लेकिन अर्थपूर्ण रहा।”अपने किरदार सिमरन के प्रति गहरा लगाव जताते हुए सार्वी कहती हैं, “सिमरन कहीं न कहीं मेरे अंदर की झलक है। यह किरदार मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर नहीं है—मैं ऐसे लोगों में से हूं जो दूसरों का मनोबल बढ़ाते हैं और मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहते हैं।”हालांकि, वह मानती हैं कि अब भी अपने किरदार के एक ठोस माइलस्टोन का इंतज़ार है। “अभी तक वह खास मोड़ नहीं आया जो मेरे किरदार को नई दिशा दे। मैं चाहती हूं कि ऐसी स्थिति आए जो मुझे अभिनय में और बेहतर बनने की चुनौती दे,” वह मुस्कुराते हुए कहती हैं।सार्वी अपने अभिनय दृष्टिकोण पर भी बात करती हैं—“यह किरदार बहुत नैचुरल है, जैसे मैं अपने ही स्वरूप में हूं। मुझे subtle परफॉर्मेंस पसंद है, ओवर-द-टॉप एक्सप्रेशन मेरा तरीका नहीं। मैं चाहती हूं कि दर्शक मेरे अभिनय में सच्चाई महसूस करें।”साल 2025 से मिली सबसे बड़ी सीख साझा करते हुए वह कहती हैं, “भरोसा बहुत अनमोल होता है। इसे हर किसी पर खर्च मत कीजिए। कुछ लोग आपके विश्वास का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए करते हैं।”भविष्य की ओर बढ़ते हुए सार्वी उम्मीद के साथ कहती हैं, “अब मैं संघर्ष को पीछे छोड़ना चाहती हूं। बहुत मेहनत कर ली, अब चाहती हूं कि उस सबर का फल मिले जिसका मैं लंबे समय से इंतज़ार कर रही हूं।”
