मुख्यपृष्ठस्तंभब्रजभाषा व्यंग्य : चौबीस घंटा मिकी माउस

ब्रजभाषा व्यंग्य : चौबीस घंटा मिकी माउस

नवीन सी. चतुर्वेदी
घुटरू भैया, बड़े दिन’न बाद दरसन दिये! कहां जाय मरौ हो मरे? अरे कहूं नाँय बत्तो, और कहां जामंगो? चुनाव है रहे हुते, सो नैंक मोदी जी के संग बिजी हुतो!
का कही, तू और मोदी जी!
और नाँय तौ का? तू जो मन की बात सुनें है नें, मैं ही तौ लिखों हों!
अरे जा झूठे, और कोउ नाँय मिलौ जो सबेरें-सबेरें मोय पकाय रह्यौ है! मोदी जी कौ दिमाग सुपर कम्प्यूटर कौ बाप है, विनें खुद्द पतौ नाँय रहै कि अगले पल ऊंट कौन सी करोंट बैठैगौ! तू खाक समझैगौ! छोड़, और बताय का हाल चाल हैं? का बताओं बत्तो, आग तौ बुझ गयी, मगर धुआं छंटवे कौ नाम नाँय लै रह्यौ! पब्लिक के नसीब में सुख-चैन कहाँ! जबसों चुनाव-परिणाम आये हैं, दो फिल्मी-गाने भौत याद आय रहे हैं?
कौन-कौन से नैंक मैं हू तौ सुनों!
पहलौ गानों, नाइंटीन सेवेंटी फोर की फिल्म ‘रेशम की डोरी’, शैलेन्द्र, शंकर-जयकिशन और सुमन कल्याणपुर की टीम, गीत के बोल ‘बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है, रेशम की डोरी से संसार बांधा है’; यै गानों भौत याद आयौ! वैâसौ जमानों हुतो, वैâसे लोग हुते, और वैâसी पवित्र भावना! अब तौ ऐसौ जमानों है कि मंच पै पब्लिक के सामनें राखी बंधवाउ और बाद में उतार फेंकौ!
हां घुटरू, तैनें पुराने जखम हरे कर दिये! अच्छे लोग तौ जैसें खोय ही गये हैं! खैर, दूसरे गाने के बारे में बताय!
बत्तो, दूसरौ गीत, नाइंटीन सिक्सटी फोर की फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’, मजरूह सुल्तानपुरी, लक्ष्मीकान्त-प्यारेलाल और मुकेश-लता की टीम, गीत के बोल ‘हम-तुम चोरी से बंधे इक डोरी से, जइयो कहां ऐ हुजूर’ मतलब जो एक बार बन्धन में बंध गये सो बंध गये, छूटवे कौ कॉलम ही नाँय! अब की तरें नाँय कि आज वेडिंग पार्टी, कल्ल ब्रेकअप पार्टी! आज या दल में, कल्ल वा दल में! भयंकर दलदल मचाय रखी है! सब समय की माया है, कहीं धूप कहीं छाया है।
सही कह रह्यौ है घुटरू। अब मेरी सुन। याद है अपुन बचपन में एक कार्टून देखौ करते, टॉम एंड जेरी वारौ मिकी-माउस। मोय चिन्ता रहती, हाय बड़े हैवे के बाद यै कार्टून देखवे कौ सुक्ख छूट जायगौ! मगर एक बात कहनी परैगी घुटरू, अपने नेता बड़े ही दयालु हैं, विननें मोय नैंकू निरास नाँय कियौ। अब तौ टॉम एंड जेरी चौबीसौ घंटा दरसन देते रहें।
यत्र-तत्र-सर्वत्र मात्र ये ही झंझट है
चारों ओर विकल्प-हीनता का संकट है

अन्य समाचार