मुख्यपृष्ठस्तंभलॉरेंस को है कोल्बी पेंट से प्यार

लॉरेंस को है कोल्बी पेंट से प्यार

-सीमा श्रीवास्तव

मनपसंद पोशाक पहनी जानी चाहिए। मगर इसका यह मतलब तो नहीं कि फिर उसे उतारो ही मत। या बस केवल वही पहनते रहो। अब देखिए न खूबसूरत अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस एक ऐसी पैंट पहनती है, जिसे वो उतारती ही नहीं है। लॉरेंस को मैनहट्टन की स्टाइल क्वीन माना जाता है, मगर इसका क्या ये मतलब कि जो पैंट पहनी वही पहनती रहे? जी हां, यही मतलब है क्योंकि लॉरेंस इसकी मार्केटिंग भी करती है। इस स्टाइलिश अभिनेत्री ने ला लिग्ने की कोल्बी पैंट्स को चुना है, जो उसकी पसंदीदा पैंट है। लॉरेंस को पहले भी कई बार इस ब्रांड के कपड़े पहने देखा है। ‘हंगर गेम्स’ की इस स्टार को ला लिग्ने ब्रांड बहुत पसंद है। और उसे इस ब्रांड के डेनिम और सेपरेट्स में अनगिनत बार देखा गया है, जिनमें पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में साइकिल चलाते हुए उसकी तस्वीर भी शामिल है। कोल्बी पैंट इतनी लोकप्रिय हैं कि ये हल्के क्रेप फैब्रिक में एक दर्जन से अधिक रंगों में उपलब्ध हैं, जिनमें ‘एक्स-मेन’ स्टार की पसंदीदा काली पैंट से लेकर धारीदार प्रिंट तक शामिल हैं। साल भर पहनने के लिए, यह पसंदीदा डिजाइन साटन, ट्विल और कॉटन में भी उपलब्ध है। हालांकि, यह सबसे सस्ता स्टाइल नहीं है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि इसे दिन से रात तक आसानी से पहना जा सकता है, चाहे हील्स के साथ हो या स्नीकर्स के साथ। यह इतना आरामदायक है कि इसमें साइकिल भी चलाई जा सकती है। कम से कम लॉरेंस का तो यही मानना है इसीलिए वो यदि कोल्बो पहनती है तो उतारती नहीं है।
वार्डरोब मालफंक्शन या स्टंटबाजी?
लगता है चर्चा में रहने के लिए ही जानबूझकर सारा नाटक करना होता है। कहा जाता है वार्डरोब मालफंक्शन, मगर होती है स्टंटबाजी। अब देखिये न बेवॉच रीबूट में काम मिलने के बाद ब्रूक्स नाडर एक यॉट पर छुट्टियां मनाने गई। पहनी थी एक डीप नेक वाली काली ड्रेस। मगर अचानक यह फिसल गई। यानी वो वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गई। क्या वाकई में ऐसा हुआ क्योंकि जब वो संभल रही थी तो उसकी बहन ने उसे संभलने नहीं दिया। उसने कहा ये अच्छा है और वो दोनों हंसते हुए नजर आर्इं। दरअसल, बेवॉच की इस खूबसूरत अभिनेत्री ने बाथरूम में खुद का वीडियो बनाया, जिसमें उसने डीप नेकलाइन, खुली पीठ और बेहद डीप-कट साइड वाली ब्लैक हॉल्टर-नेक ड्रेस पहनी हुई थी। अपने कैमरे के सामने पोज देते समय ड्रेस फिसल गई। नाडर बचने के लिए झुक गई और ड्रेस ठीक करने लगी। उसकी बहन ने मजाक में पहले तो उसे ऐसा न करने को कहा फिर उसे फ्रेम से बाहर धकेल दिया, जब उसने ड्रेस ठीक कर ली तो वापस फ्रेम में खींच कर ले आई। इन दिनों ऐसी घटनाएं ज्यादा होने लगी हैं। फैशन के नाम पर पहले तो ऐसी ड्रेस पहनो जो शरीर में बमुश्किल टिकती हैं, बाद में जब यदि वो नीचे गिरती है या गिरा दी जाती है तो उसे मालफंक्शन कह कर सुर्खियों में रहो।

अन्य समाचार