मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: मेसी की भी चेकिंग!

आउट ऑफ पवेलियन: मेसी की भी चेकिंग!

अमिताभ श्रीवास्तव

-कड़ी सुरक्षा जांच के दौरान भी लियोनेल मेसी काफी कूल नजर आए।

-उन्होंने इसे रोनाल्डो का ‘लास्ट डांस’ बताया है।

जब बात चेकिंग की हो तो सुरक्षाकर्मी किसी को भी नहीं छोड़ते। अब यह पढ़े जाने तक हालांकि, मेसी की टीम काबो वरडे के साथ मैच खेल चुकी होगी, मगर इस मैच के पहले जब अर्जेंटीना की टीम मियामी पहुंची, तो सुरक्षाकर्मियों ने टीम के हर सदस्य की जांच की। मेसी को भी हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से स्वैâन किया गया और फिर एक अधिकारी ने उनकी भी वैसी ही तलाशी ली, जैसी बाकी सभी की ली गई थी। मेसी के जूते तक स्वैâन किए गए। दिलचस्प यह है कि मेसी मियामी के ही क्लब इंटर मियामी के लिए खेलते हैं। कड़ी सुरक्षा जांच के दौरान भी लियोनेल मेसी काफी कूल नजर आए। वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक भी कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके बैग को भी चेक किया गया। वैसे तो इस तरह की चेकिंग हर कहीं होती है, मगर जो दिग्गज और नामी खिलाड़ी होते हैं उनके कभी कभार ईगो आड़े आ जाते हैं। मगर मैसी बिल्कुल एक सामान्य व्यक्ति की तरह जांच कराते रहे, यह उनकी महानता को प्रदर्शित करता है। काबो वरडे के खिलाफ मैच से पूर्व तक गोल्डन बूट रेस में मेसी पहले से दूसरे नंबर पर आ गए थे। पहले पर प्रâांस के एमबापे का नाम है।
कातिया ने कहा – संन्यास लेगा मेरा भाई
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पॉप स्टार बहन कातिया एवेइरो ने संकेत दिए हैं कि २०२६ फीफा वर्ल्ड कप के बाद पुर्तगाल के महान फुटबॉलर इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं। इस बीच ४१ वर्षीय रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए और आलोचकों को करारा जवाब भी दिया। स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो ने दावा किया है कि २०२६ फीफा वर्ल्ड कप उनके भाई का नेशनल टीम की जर्सी में आखिरी टूर्नामेंट होगा। उन्होंने इसे रोनाल्डो का ‘लास्ट डांस’ बताया है। यह खुलासा ऐसे समय आया है, जब ४१ वर्षीय रोनाल्डो लगातार इतिहास रच रहे हैं। उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में गोल दागकर पुर्तगाल को २-१ की रोमांचक जीत दिलाई और टीम को अगले दौर में पहुंचा दिया। टोरंटो स्टेडियम के बाहर स्पोर्ट टीवी से बातचीत में कातिया एवेइरो ने कहा-मेरी जानकारी के मुताबिक, अब लोग उन्हें अलविदा कह सकते हैं। आज नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि नेशनल टीम के साथ यह उनका विदाई सफर है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, यही उनका ‘लास्ट डांस’ है, यानी वर्ल्ड कप। हालांकि, रोनाल्डो या पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन की ओर से अभी तक संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अन्य समाचार