आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,
मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वृषभ: धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निवेश करें। मिथुन: कार्य क्षेत्र में मेहनत का परिणाम अच्छा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। कर्क: मानसिक शांति मिल सकती है, साथ ही पुराने विवाद में न पड़ें। करियर के लिए यात्रा का योग दिख रहा है। सिंह: यदि नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन के लिए प्रयास कर सकते हैं। संकेत अनुकूल है, सफलता मिलेगी। कन्या: आपके स्वास्थ्य में अच्छा परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। धैर्य से हर कार्य करें। तुला: आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। वृश्चिक: अनावश्यक खर्च पर विशेष नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान एवं खान-पान पर संयम रखें। किसी भी विवाद से दूर रहें। धनु: सोच-समझकर नया कदम उठाएंं। यदि नई व्यापार योजना बना रहे हैं तो बड़ों की सलाह जरूर लें। मकर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल अच्छा प्राप्त होगा। कुंभ: व्यापार की योजनाओं पर नियंत्रण रखना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मीन: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देगा। परिवार के साथ में मनमुटाव दिखाई दे रहा है। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें।

अन्य समाचार