मुख्यपृष्ठग्लैमरसिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा!..नीति का दर्दनाक लव ब्रेकअप

सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा!..नीति का दर्दनाक लव ब्रेकअप

अमेजन प्राइम के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपनी पर्सनल लाइफ का ऐसा दर्दनाक राज खोला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। हालिया एपिसोड में नीति ने अपनी जांघों पर मौजूद पुराने निशान दिखाते हुए दावा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से उन्हें कई जगह जलाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि एक्स बेहद हिंसक स्वभाव का था और उसके जन्मदिन वाले दिन उसने उन्हें थप्पड़ भी मारा था। नीति के मुताबिक, उसी घटना के बाद उन्होंने रिश्ता हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जांघों पर बने कई निशान भी को-कंटेस्टेंट्स को दिखाए, जिन्हें देखकर सभी सन्न रह गए। नीति का यह खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके हौसले की तारीफ करते हुए उनके समर्थन में उतर आए हैं।

अन्य समाचार