मुख्यपृष्ठस्तंभ‘जब्त' पर बवाल

‘जब्त’ पर बवाल

सीमा श्रीवास्तव

उधर पाकिस्तान में अपने ही एक सीरियल पर बवाल मच गया है। लोकप्रिय पाकिस्तानी सीरियल ‘जब्त’ जो चैनल जियो टीवी पर चल रहा है, एक बड़े विवाद में घिर गया है। शो के एक दृश्य ने सोशल मीडिया पर आलोचना और बवाल का रूप ले लिया है। ऐसा आरोप लगाया गया है कि चैनल ने उस सामग्री के प्रसारण में संपादकीय विवेक का इस्तेमाल नहीं किया जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती थी। दरअसल, ड्रामा के एपिसोड २० के बाद यह विवाद उभरा, जिसमें अभिनेत्री सारा एजाज नजर आर्इं। इसमें कड़वाहट और गुस्से के भाव व्यक्त करते हुए सारा शेल्फ से किताबें निकालती हैं और इधर-उधर फेंकती दिखाई दीं। यहां तक सब ठीक था, मगर सोशल मीडिया के कुछ सतर्क यूजर्स ने जब ध्यान दिया कि उनके गुस्से के दौरान फेंकी गई किताबों में से एक इस्लामिक स्टडीज की किताब लग रही है, तो बवाल तेजी से छा गया। इस किताब के कवर पर पवित्र काबा की तस्वीर थी और पृष्ठों पर कुरान की आयतें और हदीस दिखाई दे रही थीं, जो सीन के दौरान दिखाई गर्इं। इस पर ऑनलाइन काफी तेज प्रतिक्रिया हुई है। बताया गया कि जियो इंटरटेंट ने अब अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जब्त का एपिसोड २० हटा दिया है। सोशल मीडिया पर भी निर्माताओं से आधिकारिक माफी की मांग की गई है, वहीं इस मामले को गंभीरता से देखने को कहा है। बता दें कि जियो इंटरटेंटमेंट पहले ही मुहर्रम से जुड़ी प्रोग्रामिंग को लेकर विवाद में फंसा हुआ था और अब सारा का वायरल सीन इस नेटवर्क की संपादकीय क्षमता पर जनता की चिंता को और बढ़ा दिया है।
लिसा की नाक ने किया दम
नाक में दम तो कोई कर सकता है, मगर नाक ने दम कर दिया यह अजीब मसला है। जी हां, ब्लैकपिंक मेंबर लिसा हाल ही में बैंकॉक में एक ब्यूटी इवेंट में थीं और इसके बाद वो ऑनलाइन सुर्खियां बन गर्इं, अपनी नाक की वजह से। उनके लुक में बदलाव को लेकर अटकलें लग रही हैं। पिछले दिनों थाईलैंड में शिसेइदो पॉप-अप इवेंट में लिसा ने हिस्सा लिया। जहां उन्होंने फैंस से मुलाकात की और ब्यूटी ब्रांड के प्रमोशनल एक्टिविटीज में हिस्सा लिया। लिसा की पैâशन सेंस और स्टेज प्रेजेंस की तारीफ तो हुई मगर इवेंट की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आर्इं तो ट्रेंडिंग टॉपिक बन गर्इं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि लिसा का चेहरा खासकर उसकी नाक, पिछले पब्लिक आउटिंग्स की तुलना में काफी बदल गई लग रही है। कुछ नेटिजन्स ने तो उसकी हाल की तस्वीरों की तुलना पुराने फोटो से की और कहा कि शायद उसने प्लास्टिक सर्जरी करवाई होगी। जल्द ही ये बहस फैंस और इंटरनेट यूजर्स में बंट गई। नाक को लेकर यूजर्स तरह-तरह की बात करने लगे। पहले वाली नाक अच्छी थी, अब बेकार हो गई तो कुछ अभी की नाक को बेहतर बता रहे थे। मतलब नाक ने यूजर्स के सवालों में दम कर दिया। उधर लिसा ने कोई पुष्टि नहीं की कि क्या उसने वाकई में प्लास्टिक सर्जरी कराई है या नहीं।

अन्य समाचार