मुख्यपृष्ठस्तंभदिल्ली लाइव : ‘विश्वगुरु' के दावों की निकली हवा!

दिल्ली लाइव : ‘विश्वगुरु’ के दावों की निकली हवा!

अरुण कुमार गुप्ता

जो लोग कल तक विश्वगुरु होने का दावा कर रहे थे, आज इस कड़वी सच्चाई को जानकर उनके दावों की हवा निकल जाएगी। जी हां! ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट में भारत टॉप १०० देश की लिस्ट से बाहर भी हो चुका है। ताजा रैंकिंग में भारत १२५ वें स्थान पर पहुंच गया है। आज हमें सिर्फ २६ देश में ही बिना वीजा के जाने की सुविधा है। यहां यह बात ध्यान रखने वाली है कि जब देश में डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब भारत का पासपोर्ट अपनी मजबूती के लिए जाना जाता था। २००६ में भारत सबसे बेहतरीन ७१ वें रैंकिंग पर था। डॉक्टर मनमोहन के १० साल के कार्यकाल में भारत का पासपोर्ट कभी ८० की रैंकिंग से नीचे नहीं गिरा। वह ७१ से ७७ के बीच मजबूत बना रहा। क्योंकि तब खोखली पीआर नीति और खोखले दावे नहीं, बल्कि मजबूत आर्थिक नीतियां और शांति देश की पहचान थी। आज भाजपा की सरकार और मंत्री सिर्फ खोखले दावे कर देश के लोगों को गुमराह करने में जुटे हैं। इससे आसानी से समझा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार देश को कहां ले जाना चाहती है। समय-समय पर दुनिया की एजेंसियां आईना दिखाती रहती हैं, लेकिन इन नेताओं को शर्म कहां?
८० से ज्यादा एसआईटी, रिजल्ट जीरो!
लूट…लूट और सिर्फ लूट! यदि हम यह कहें कि देश में चारों ओर लूट चल रही है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। विधायक चोरी होते हुए देखे, सांसद लुटते हुए देखे। विपक्ष की परियां लुटते हुए देखी और तो और चुनाव भी लुटते हुए देख लिए हैं हमने। नीट और सीबीएसई पेपर लीक के जरिए देश के नौनिहालों का भविष्य भी लुटते हुए देख लिए हैं। इसके बाद लगा कि अब क्या लूटेंगे बीजेपी वाले। जल, जंगल, जमीन सब कुछ तो लूट लिया। भाजपा वाले यही नहीं रुके, आज प्रभु श्रीराम को भी लूट लिया। एसआईटी बनाई गई है। एसआईटी जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश में अब तक ८० से ज्यादा एसआईटी गठित हो चुकी हैं, लेकिन किसी का आज तक रिजल्ट नहीं आया कि क्या हुआ। अमूमन एसआईटी तब गठित होती है जब एफआईआर हुई हो, लेकिन चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर से पहले एसआईटी गठित कर दी गई। मतलब साफ है लीपापोती कर मामले को रखादफा करना। क्योंकि जो एफआईआर हुई है उसमें सिर्फ छोटी मछलियों के नाम हैं। बड़े मगरमच्छों को ‘लूट का वरदान’ दे दिया गया है। अब इनका गोदी मीडिया भाजपा को बचाने में जुटा है। ‘पापा की परियां’ कह रही हैं कि चंपत राय तो एफआईआर करने वाले थे, लेकिन उन्हें अचानक किसी ने रोक लिया। अब सवाल है कि जिस आदमी ने चंपत राय को रोका, वह बहुत ताकतवर होगा। यह भी सोचनेवाली बात है कि जो चंपत राय नरेंद्र मोदी को विष्णु का अवतार बताते थे। वह छोटे आदमी के कहने पर कैसे रुक सकते हैं। आगे की बात आप समझते रहिए।

अन्य समाचार