मुख्यपृष्ठनए समाचार‘काल’ बनकर सड़कों पर घूमती बेस्ट की बसें!

‘काल’ बनकर सड़कों पर घूमती बेस्ट की बसें!

-फिर एक बार भांडुप में बेस्ट बस एक्सीडेंट…तेज रफ्तार लोगों की ले रही जान

-जनता की जुबानी, शहर की कहानी

द्रुप्ति झा / मुंबई

२०२५ में भांडुप वेस्ट में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर एक भयानक बेस्ट बस दुर्घटना हुई थी। जहां पर एक बेस्ट बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था। इस घटना के बाद मुंबई में बेस्ट बसों के रखरखाव और ड्राइवरों की ट्रेनिंग पर बड़े सवाल खड़े हुए थे। लेकिन बार-बार हो रहे हैं बेस्ट बस हादसों के बावजूद बेस्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर नहीं आ रहा है। फिर से एक बार मुंबई के भांडुप वेस्ट इलाके में बुधवार सुबह करीब ८:३० बजे बस मार्ग ४२५, पर गंभीर हादसा हो गया है। यह घटना भांडुप के कोकण नगर में क्रिटिकल अस्पताल के पास हुई, जहां बस को रिवर्स करते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में सड़क पर चल रहा एक ४३ वर्षीय पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल ही में दादर इलाके में भी एक बेस्ट बस का भयानक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके ठीक बाद भांडुप की इस घटना ने मुंबई में बेस्ट बसों की सुरक्षा और रखरखाव पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोकण नगर के पास की सड़के बहुत संकरी हैं और वहां के तेज मोड़ पर इतनी बड़ी बस चलाना चालकों के लिए बहुत मुश्किल है।

भांडुप में रहने वाले अमित जाधव ने कहा अब बेस्ट में बैठने से डर लगता है, भांडुप हादसे के बाद से भय लगने लगा है सफर करने में। प्रशासन हमारे जीवन को इतनी हल्के में वैâसे ले सकता है?

ठाणे-घाटकोपर में रहने वाली स्नेहा सावंत ने कहा कि बेस्ट को निजीकरण बंद करना चाहिए और ड्राइवरों की सही ट्रेनिंग करानी चाहिए। जब तक बड़े अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, ये हादसे नहीं रुकेंगे।

अन्य समाचार