मुख्यपृष्ठनए समाचारभ्रष्ट मनपा प्रशासन की खुली पोल...मानखुर्द में ‘मौत’ की इमारतें!

भ्रष्ट मनपा प्रशासन की खुली पोल…मानखुर्द में ‘मौत’ की इमारतें!

– ५ मासूमों समेत ६ की मौत  नहीं टूटी अवैध निर्माण की दीवार

-अवैध निर्माण और कथित भ्रष्टाचार पर लोगों का फूटा गुस्सा

फिरोज खान / मुंबई

मानखुर्द में रविवार को इमारत गिरने से पांच मासूम बच्चों समेत छह लोगों की मौत ने मुंबई में अवैध निर्माण के खतरनाक खेल की फिर पोल खोल दी है। हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिन इमारतों को आज अवैध बताया जा रहा है, वे वर्षों तक अधिकारियों की नजरों से वैâसे बची रहीं?
मानखुर्द-शिवाजी नगर क्षेत्र में निचली जमीन, जर्जर इमारतें और बिना अनुमति बने बहुमंजिला निर्माण हर मानसून में जानलेवा साबित हो रहे हैं। हादसे के कुछ घंटों बाद मेयर रितु तावड़े ने गिरी हुई इमारत को पूरी तरह अवैध बताया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनपा को ऐसे निर्माणों की पूरी जानकारी रहती है। उनका दावा है कि वार्ड स्तर पर कार्रवाई के बजाय कथित मिलीभगत के कारण अवैध निर्माण फलते-फूलते रहे और इसकी कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।
आंकड़े भी हालात की गंभीरता बताते हैं। वर्ष २०२१ में भी मानखुर्द में दो अलग-अलग इमारत हादसों में २० लोगों की मौत हुई थी, लेकिन अवैध बहुमंजिला निर्माण नहीं रुके। अधिकारियों के अनुसार, हादसे वाली इमारत सरकारी जमीन पर बने उस इलाके का हिस्सा थी, जहां एक हजार से अधिक मकान हैं।
एक और इमारत का हिस्सा गिरा, तीन घायल
मानखुर्द हादसे के बीच मंगलवार को वडाला-पूर्व में भी एक इमारत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। शांति नगर में विद्यालंकार कॉलेज के पीछे स्थित ग्राउंड प्लस वन मंजिला इमारत की पहली मंजिल नीचे मौजूद सम्राट मेडिकल पर आ गिरी। हादसे में दो पुरुष और एक महिला घायल हो गए, सभी को मामूली चोटें आर्इं।

अन्य समाचार