अमिताभ श्रीवास्तव
विश्व कप फुटबॉल अपने आखिरी सोपान की ओर बढ़ रहा है, जितना रोमांच मैदान पर देखने को मिल रहा है उतना ही मैदान के बाहर भी है। मैदान के बाहर खिलाड़ी नहीं बल्कि खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड या बीवियों की सुर्खियां हैं। ऐसी ही एक सुंदरी है जो बेल्जियम के गोलकीपर की पत्नी है और इधर जब मैच में उसकी टीम जीत गई तो उसने समुद्र किनारे जाकर बिकनी में जश्न मनाया। जी हां, थिबॉट कर्टोइस की पत्नी मिशेल गेरजिग लॉस एंजिल्स में विश्व कप के समय बिकिनी में धूप का आनंद लेती नजर आर्इं। २९ वर्षीय इजरायली मॉडल अपने पति कर्टोइस का मैच देखने के लिए इन दिनों अमेरिका में हैं। पिछले दिनों अमेरिका को हराकर बेल्जियम ने विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की तो गेरजिग ने इस खुशी को समुद्र किनारे जाकर मनाया। मिशेल मंगलवार को सिएटल में हुई उस ४-१ की जीत को देखने के लिए स्टैंड में मौजूद थीं, जब कर्टोइस गोलकीपर के रूप में खेल रहे थे। बेल्जियम की जीत का जश्न मनाते हुए अपनी एक इंस्टाग्राम तस्वीर के साथ उसने लिखा: ‘कल मैं मुस्कुराना बंद ही नहीं कर पा रही थी। क्वार्टर फाइनल में हमारा सफर शुरू होने वाला है! और अब विश्व कप से थोड़ा ब्रेक लेकर लॉस एंजिल्स में कुछ आराम के पल बिता रही हूं। मिशेल ने रॉयल ब्लू बिकिनी में समुद्र तट पर धूप सेंकते हुए अपनी एक शानदार तस्वीर पोस्ट की। मिशेल ने अपने प्रशंसकों को अमेरिका में बिताई अपनी गर्मियों की झलकियां दीं और यह भी बताया कि उन्होंने डिज्नीलैंड की यात्रा का आनंद लिया। इंस्टाग्राम पर उसके ८,२६,००० फॉलोअर्स हैं और वह नियमित रूप से अपने शानदार मॉडलिंग शूट और बिकिनी तस्वीरों से प्रशंसकों को रोमांचित करती रहती हैं। मिशेल २०२१ से रियल मैड्रिड के गोलकीपर कर्टोइस को डेट कर रही थीं और दो साल बाद उन्होंने शादी कर ली थी।
अंग्रेज प्रेमिका, नीदरलैंड का प्रेमी
टॉटेनहम की स्टार, मॉडल और गायिका नींदरलैंड फुटबॉल टीम के खिलाड़ी से इश्क कर रही है। हालांकि, नींदरलैंड हारकर विश्व कप से बाहर हो गया है और इसीलिए उसके फैंस कह रहे हैं कि अब अपने देश का समर्थन करो। इन सबके बीच वो समुद्र किनारे अपनी छुट्टियां मनाने में व्यस्त है और इंस्टा पर अपनी हॉट तस्वीरों से फॉलोअर्स को अपनी मौज मस्ती के बारे में बता रही है। जी हां, नीदरलैंड के स्ट्राइकर मिकी वैन डे वेन की गर्लफ्रेंड एला बफिन ने बिकिनी में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके तहलका मचा दिया है। २४ वर्षीय एला, विश्व कप में २५ वर्षीय वैन डे वेन के साथ नीदरलैंड टीम का हौसला बढ़ाने अमेरिका में थी। हालांकि, उसकी टीम अंतिम ३२ में मोरक्को के हाथों बाहर हो गई। मगर इस मॉडल ने समुद्री किनारे खूब आनंद उठाया और अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं। एला ने कैप्शन पोस्ट किया: ‘जीवन हमेशा समुद्र के किनारे ही होना चाहिए।’ हाल ही में इस मॉडल व कंटेंट क्रिएटर तथा फुटबॉल के सेंटर-बैक खिलाड़ी को विश्व कप के लिए टीम के साथियों के साथ शिविर में शामिल होने से पहले स्पेन के मारबेला में एक साथ रोमांटिक छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था और तभी से दोनों के बीच डेटिंग जाहिर हुई थी। इंस्टा पर उसकी तस्वीरों को देखते हुए कई फॉलोअर्स कह रहे हैँ कि अपने साथी के प्रतियोगिता से बाहर हो जाने के बाद एला को अब इंग्लैंड का समर्थन करना चाहिए।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
