फिरोज खान / मुंबई
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या के लिए २५ लाख रुपए की सुपारी दिए जाने का दावा किया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजे) की रिपोर्ट में इस संबंध में कई अहम जानकारियां सामने आने का उल्लेख किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, २०२२ से २०२६ के बीच जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने ‘एंटरप्राइज’ को बढ़ावा देने और लोगों में डर पैदा करने के उद्देश्य से सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, गैंग की सबसे बड़ी योजना सलमान खान को निशाना बनाकर फिल्म इंडस्ट्री में दहशत पैâलाने की थी। जांच में यह दावा किया गया है कि एक समय पर ६० से ७० मुखबिर सलमान खान की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। पुलिस को शक है कि नवंबर २०२३ से करीब १६-१७ शूटर पनवेल में रहकर कई महीनों तक रेकी कर रहे थे। योजना थी कि जब सलमान फार्महाउस से बाहर निकलें या किसी फिल्म की शूटिंग के लिए जाएं, उसी दौरान हमला किया जाए।
नई मुंबई पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, गैंग ने पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियार खरीदने की योजना बनाई थी। इनमें एके-४७, एके-९२, एम-१६ राइफल और तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल जैसे हथियारों का उल्लेख किया गया है।
डीओजे की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिश्नोई गैंग का कथित उद्देश्य ‘लोगों में डर पैदा करना’ था। जांच अधिकारियों के अनुसार, सलमान खान जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्ति को निशाना बनाकर लॉरेंस गैंग मुंबई में अपनी दहशत और रंगदारी के नेटवर्क को बढ़ाना चाहता था।
नई मुंबई पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, गैंग ने पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियार खरीदने की योजना बनाई थी। इनमें एके-४७, एके-९२, एम-१६ राइफल और तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल जैसे हथियारों का उल्लेख किया गया है। डीओजे की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिश्नोई गैंग का कथित उद्देश्य ‘लोगों में डर पैदा करना’ था। जांच अधिकारियों के अनुसार, सलमान खान जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्ति को निशाना बनाकर लॉरेंस गैंग मुंबई में अपनी दहशत और रंगदारी के नेटवर्क को बढ़ाना चाहता था।
