अमिताभ श्रीवास्तव
फुटबॉल की सबसे हॉट फैन होने का खिताब जीतने वाली सुंदरी न अपने देश को जितवा पाई और न ही दूसरे देश के समर्थन में उतरकर उसे जितवा सकी। यानि दोनों देश हारकर बाहर हुए तो बाहर हो गई ये हॉट फैन भी। जी हां, क्रोएशिया की सुंदरी इवाना नोल अपने देश के हार जाने के बाद भी अमेरिका से नहीं लौटी। वो रुकी रही एर्लिंग हॉलैंड की टीम नॉर्वे के लिए। उसे उम्मीद थी कि इंग्लैंड से नॉर्वे जीत जाएगी, मगर एकस्ट्रा टाइम और विवादित मैच में नॉर्वे हारकर बाहर हो गया। यह अफसोसजनक रहा, उस विश्व कप की सबसे सेक्सी प्रशंसक नोल के लिए क्योंकि पुर्तगाल ने क्रोएशिया को हराकर बाहर किया था, तो उसने घर जाने से इनकार कर दिया था। ३३ वर्षीय इवाना मियामी में होने वाले मैच में एर्लिंग हॉलैंड की नॉर्वे टीम का समर्थन कर रही थी। स्टेडियम में वह अपने अंदाज में आई थी। बिकिनी टॉप और छोटे डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए। लाल और सफेद रंग की संयोजन के कारण वह टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में पहने गए क्रोएशिया-थीम वाले कुछ एक्सेसरीज का दोबारा उपयोग कर रही थी। हालांकि, इस बार बिकिनी टॉप पर नॉर्वे का झंडा और सुपर स्ट्राइकर हॉलैंड के समर्थन में नंबर नौ छपा हुआ था। इवाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस आउटफिट में पोज देते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया।
रेफरी पर सुंदरी का व्यंग्यास्त्र
बात केवल नोल जैसी हॉट सुंदरी की नहीं होगी बल्कि नॉर्वे के समर्थन में सुंदरियों की फौज में एक और नामी मॉडल मौजूद थी, जिसने इंग्लैंड की जीत पर रेफरी के एक विवादित फैसले पर हैरानी जताई और व्यंग्यात्मक कमेंट किया जो वायरल हो गया है। दरअसल, इंग्लैंड के पहले गोल को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, क्योंकि गोल बनने से पहले गेंद कथित तौर पर स्पाइडर-कैम से टकरा गई थी। फीफा ने दावा किया कि उनकी स्निको तकनीक में कोई गड़बड़ी नहीं हुई और खेल को रोकने के बजाय गोल को वैध माना गया। लेकिन यूनाइटेड और नॉर्वे की सुपरफैन थेरेसे गुडमुंडसेन इस फैसले से प्रभावित नहीं हुर्इं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर रेफरी क्लेमेंट टर्पिन की आलोचना की। उन्होंने नॉर्वे टीम के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के प्रयासों की सराहना करते हुए एक पोस्ट साझा किया। लेकिन उन्होंने रेफरी की वजह से आए परिणाम पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने लिखा, ‘विश्व कप की कहानी का अंत हो गया है, लेकिन यादें हमेशा के लिए रहेंगी!’ ‘किसी ने नहीं सोचा था कि हम इतनी दूर तक आएंगे, इसलिए मुझे टीम पर बहुत गर्व है।’ इंग्लैंड को बधाई और रेफरी को भी। इस विश्व कप में अब तक ऐसे कई विवाद सामने आए हैं। इजिप्ट ने भी रेफरी के फैसलों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, मगर ये सारे फैसले विवादित बताए गए हैं, फैसले गलत नहीं थे।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
