मुख्यपृष्ठनए समाचारविधायकों ने सीखे जनता  की बात को सीधे कैसे रखें विधानसभा में...दो...

विधायकों ने सीखे जनता  की बात को सीधे कैसे रखें विधानसभा में…दो दिवसीय प्रवोधन कार्यक्रम संपन्न

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के धार्मिक , अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गयाजी में बिहार विधानसभा में सभी चुनाव जीतकर आए विधायकों को राजधानी पटना छोड़कर पिछले दिनों से गयाजी में रहना पड़ा। दरअसल गयाजी स्थित बिपार्ड (BIPARD) परिसर में आयोजित विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय कार्यप्रणालियों और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।। वहीं इस कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन कल शनिवार 11 जुलाई को भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया था ।इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।तकनीकी आज दूसरे दिन 12 जुलाई की शुरुआत वृक्षारोपण के साथ हुई। विधायकों को विधायी और बजटीय प्रक्रिया (बजट कैसे बनता है और कैसे पास होता है) के बारे में विस्तार से बताया गया।इह दौरान एआई (AI) का महत्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आधुनिक तकनीक को अपनाने पर जोर दिय। उन्होंने भविष्य में विधानसभा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) का प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की बात कहा। वहीं विशेषज्ञों और वरिष्ठ नेताओं ने समझाया कि प्रश्नकाल और शून्यकाल जैसे माध्यमों से जनता की आवाज को सदन में कैसे मजबूती से उठाया जाता है। समापन अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में गया की आयुक्त सफीना एएन, पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री एवं गया के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।वही आज रविवार को आयोजित दूसरे दिन के प्रशिक्षण में तीन अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। इनमें विधायकों को विशेषाधिकार, प्रोटोकॉल, संसदीय समितियों की भूमिका, प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया, सदन की कार्यसीमा, नवाचार और डिजिटल विधानसभा जैसी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विधायकों के सवालों का जवाब भी दिया और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से संसदीय प्रक्रियाओं को समझाया। आज तीन बजे दोपहर में धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का समापन हो गया।इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने गया के बिपार्ड (BIPARD) में विधायकों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने सदन में शालीनता और नियमों का पालन करने की महत्वपूर्ण सीख दी।

अन्य समाचार