-कुशाल टंडन पर निजी हमले और अहंकार का आरोप…वंशज के एलिमिनेशन पर भी छलका दर्द
रियलिटी शो ‘अलायंस’ से बाहर होने के बाद डॉली जावेद ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने सफर, विवादों और साथी प्रतिभागियों को लेकर कई चौंकाने वाली बातें कही हैं। डॉली ने स्वीकार किया कि उन्हें इतनी जल्दी शो से बाहर होने की उम्मीद नहीं थी। डॉली ने अभिनेता और सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बहस के दौरान कुशाल तर्क रखने के बजाय कई बार निजी टिप्पणियां करने लगते थे। इससे शो का माहौल तनावपूर्ण और विषाक्त हो जाता था। डॉली का मानना है कि दोनों के बीच टकराव की एक वजह पहले से बनी धारणाएं और व्यक्तिगत नाराजगी भी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उम्र के अंतर और प्रतियोगिता के दबाव के कारण कुशाल का अहंकार आहत होता था।
