मुख्यपृष्ठग्लैमरगानों के बीच आया प्यार का ट्विस्ट...जैस्मिन ने कहा- ‘ये हैं मेरे...

गानों के बीच आया प्यार का ट्विस्ट…जैस्मिन ने कहा- ‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’!

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की धाकड़ सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली कॉन्सर्ट को यादगार बना दिया। ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की शुरुआत के बीच उन्होंने ऐसा सरप्राइज दिया कि पैंâस खुशी से झूम उठे। जैस्मिन ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाकर मुस्कुराते हुए कहा, ‘ये हैं मेरे चौधरी साहब। इन्होंने ही मेरी उंगली में अंगूठी पहनाई है।’ बस फिर क्या था, तालियों और सीटियों से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। खुशी से भावुक जैस्मिन ने शेखर को गले लगाया और दोनों ने उनके सुपरहिट गाने ‘लावां’ पर रोमांटिक डांस कर माहौल और भी खास बना दिया। सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत पल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि शेखर चौधरी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कभी गैरी संधू संग रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं जैस्मिन अब अपनी नई प्रेम कहानी के साथ जिंदगी का नया अध्याय शुरू करती नजर आ रही हैं।

अन्य समाचार