मुख्यपृष्ठनए समाचारमासिक मानदेय नहीं मिलने पर बिहार प्रदेश पशु मैत्री एवं टीकाकर्मी एफएमडी-...

मासिक मानदेय नहीं मिलने पर बिहार प्रदेश पशु मैत्री एवं टीकाकर्मी एफएमडी- 7 टीकाकरण कार्य का करेंगे वहिष्कार

अनिल मिश्र / पटना

बिहार राज्य पशु मैत्री संघ पटना के आहवान पर चाकंद पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशु मैत्री एवं निजी टीकाकर्मी के द्वारा मासिक मानदेय नहीं मिलने पर एफएमडी-7 टीकाकरण कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी गाय सदर  डॉ कुमार रविकांत और भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी चाकंद डॉ गौरव कुमार सिंह को संयुक्त रूप से मांग पत्र सौंपा गया। पशु मैत्री रंजन कुमार सहित आधा दर्जन पशु मैत्री एवं निजी टीकाकर्मियों द्वारा पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दिए आवदेन में कहा गया कि हम सभी पशु मैत्री एवं टीकाकर्मी पिछले दस साल से विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रमों एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया, बावजूद कभी समय पर मानेदय नहीं मिल पाता है। बिना मासिक मानदेय के लगातार कार्य करना हम सभी पशु मैत्री एवं टीकाकर्मियों के लिए अत्यंत कठिन हो गया है। जिस वजह से आर्थिक स्थिति दयनीय है। जब तक हमलोगों को मासिक मानदेय एवं लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होगा हमलोग एफएमडी-टीका कार्य का बहिष्कार करेंगें। मौके पर पशु मैत्री विश्वजीत कुमार, गुड्डू कुमार, सोनू कुमार, उमेश कुमार वर्मा, सत्यम कुमार, राम उदय यादव, दीपू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य समाचार