मुख्यपृष्ठस्तंभसंपादक के नाम पत्र: घटिया पोलार्ड से सार्वजनिक धन की बर्बादी!

संपादक के नाम पत्र: घटिया पोलार्ड से सार्वजनिक धन की बर्बादी!

‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से मैं प्रशासन के संज्ञान में लाना चाहता हूं कि बदलापुर-पूर्व में यातायात नियंत्रण के लिए डिवाइडर के रूप में लगे बोलार्ड पूरी तरह बेकार हो गए हैं। बोलार्ड ऐसे लचीले मटेरियल से बनाए जाते हैं कि वाहन के गुजर जाने के बाद वे पुन: अपनी जगह पर खड़े हो जाएं। लेकिन अधिक मुनाफे के चक्कर में ठेकेदार कंपनी ऐसे बोलार्ड को लगाती हैं, जो कि एक-दो बार वाहन के चढ़ने पर ही टूट-फूट जाते हैं और फिर उठते ही नहीं। कुछ ही दिनों में इनका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। इस पर खर्च किया गया जनता का पैसा पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बदलापुर-पूर्व स्थित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी गैलरी के सामने देखा जा सकता है, जहां लगे अधिकांश बोलार्ड क्षतिग्रस्त पड़े हैं। यातायात विभाग से अनुरोध है कि ऐसी जगहों पर टिकाऊ और मजबूत उपकरण लगाए जाएं, जो लंबे समय तक सलामत रहें। इससे न केवल सार्वजनिक धन की बचत होगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी।
-डॉ. मोनिका मिश्रा, बदलापुर

अन्य समाचार