मुख्यपृष्ठसमाचारझारखंड प्रदेश के रामगढ़ में पुलिस ने चोरी की सात बाइक सहित...

झारखंड प्रदेश के रामगढ़ में पुलिस ने चोरी की सात बाइक सहित चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनमें कई वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए पाए गए, जिससे उनकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी।
इस संबंध में रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया।
इस संबंध में रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि दोनों बाइक चोरी की हैं। इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की पांच और मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
जांच के दौरान गिरोह से जुड़े एक अन्य आरोपी रंजीत महतो को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास बिक्री के लिए रखी दो बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सात मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबर मिटाए या घिसे हुए मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि चोरी के वाहनों की पहचान छिपाकर उन्हें बेचने या खपाने की तैयारी की जा रही थी।

अन्य समाचार