आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और विवाह/प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। वृषभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कहीं निवेश कर रहे हैं तो यह दिन बहुत ही लाभदायक होगा। मिथुन: आज का दिन बहुत ही उत्तम होगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा। हर कार्य पूर्णतया विकसित हो सकते हैं। कर्क: समाज में मान-सम्मान बनेगा। नौकरी की तलाश में हैं तो नौकरी के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। सिंह: पुराने लोगों के साथ तालमेल बनेगा। लंबे समय से लंबित कार्य आज पूरे होंगे। नए मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या: आय के नए स्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। तुला: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वृश्चिक: पुरानी समस्याओं से समाधान मिल जाएगा। धन लाभ के योग हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। धनु: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार का माहौल अनुकूल बना रहेगा। मकर: मेहनत का फल आपको पूरा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से अनुकूल संबंध बनाकर रखें। व्यापार क्षेत्र में वृद्धि होगी। कुंभ: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े निवेश से बचें धैर्य से काम लें। मीन: स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन की आवश्यकता सामान्य बनी रहेगी।

अन्य समाचार