मैं ‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से मनपा अधिकारियों का ध्यान अंबरनाथ पश्चिम स्थित स्काईवॉक की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। प्रशासन शहर को सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न कंपनियों के सहयोग से सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर पेड़-पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देता है। यह कार्य नगर परिषद और महानगरपालिका द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखकर किया जाता है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की कमी के कारण डिवाइडरों को कचरा फेंकने की जगह बना दिया गया है। अंबरनाथ पश्चिम स्थित स्काईवॉक के नीचे बने डिवाइडर की हालत भी बेहद बदतर हो चुकी है। यहां चारों ओर कचरा पैâला होने से हरियाली पर भी असर पड़ रहा है। इस मामले में अंबरनाथ नगर परिषद के सफाई विभाग और उद्यान (गार्डन) विभाग को गंभीरता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।
-डॉली अग्रवाल, अंबरनाथ
