मुख्यपृष्ठखेलस्पेन की जीत पर मिया खलीफा  ने लगाया १० लाख डॉलर का...

स्पेन की जीत पर मिया खलीफा  ने लगाया १० लाख डॉलर का दांव…झटके में कमाए करोड़ों

पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने फीफा विश्व कप फाइनल में ऐसा बड़ा दांव खेला, जिसने उन्हें करोड़ों रुपए का फायदा करा दिया। मिया ने अर्जेंटीना के खिलाफ स्पेन की जीत पर १० लाख डॉलर, यानी करीब ९.६ करोड़ रुपए की भारी रकम लगाई थी। स्पेन ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में १-० से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही मिया का दांव भी सफल हो गया। १.६५ के भाव पर लगाए गए दांव के बदले उन्हें कुल १६.५ लाख डॉलर, यानी करीब १५.९ करोड़ रुपए का भुगतान मिला। इस हिसाब से उनका शुद्ध मुनाफा लगभग ६.५ लाख डॉलर, यानी करीब ६.३ करोड़ रुपए रहा। मिया खलीफा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटिंग स्लिप और मैच की तस्वीरें साझा करते हुए खुशी जताई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में स्पेन को अपना ‘होम कंट्री’ भी बताया, हालांकि साथ ही स्पष्ट किया कि उनके शरीर में स्पेनिश खून की एक बूंद भी नहीं है। मिया पहले से ही अर्जेंटीना के खिलाफ खुलकर प्रतिक्रिया दे रही थीं और सेमीफाइनल के दौरान भी उन्होंने कहा था कि वह अर्जेंटीना के सामने आने वाली किसी भी टीम का समर्थन करेंगी। स्पेन की जीत ने आखिरकार उनके फुटबॉल समर्थन को करोड़ों रुपए की कमाई में बदल दिया।

अन्य समाचार