-राम कपूर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन है? इस पर आकांक्षा ने बिना देर किए हंसते हुए जवाब दिया, ‘लैला!’
-सोशल मीडिया पर मचा बवाल
टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप २’ में अपने बेबाक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी तलाक को लेकर मजाक, कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर चौंकाने वाले बयान और अब एक नया मजाक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शो के दौरान होस्ट राम कपूर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन है? इस पर आकांक्षा ने बिना देर किए हंसते हुए जवाब दिया, ‘लैला!’ इतना सुनते ही सेट पर ठहाके गूंज उठे। वहीं लैला ने भी मजाक में कहा, ‘शादी चमोला से करूंगा और हुकअप पामेला से।’ इस हल्के-फुल्के मजाक ने जहां शो में हंसी का माहौल बना दिया, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट बताया, तो कई यूजर्स ने इसे सुर्खियां बटोरने की कोशिश करार देते हुए आकांक्षा की आलोचना भी की।
