मुख्यपृष्ठग्लैमर‘आपको क्या लेना-देना?' शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन

‘आपको क्या लेना-देना?’ शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन

एक इंटरव्यू में जब जैस्मिन से उनकी शादी की तारीख पूछी गई तो उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा, ‘आपको इससे क्या लेना-देना है? न आपको कैटरिंग का बिल भरना है, न डेकोरेशन का खर्च उठाना है। जब शादी करेंगे, सबको पता चल जाएगा।’
टीवी की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक जैस्मिन भसीन और अली गोनी की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन इस बार शादी का सवाल पूछना लोगों को थोड़ा भारी पड़ गया। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब जैस्मिन से उनकी शादी की तारीख पूछी गई तो उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा, ‘आपको इससे क्या लेना-देना है? न आपको कैटरिंग का बिल भरना है, न डेकोरेशन का खर्च उठाना है। जब शादी करेंगे, सबको पता चल जाएगा।’ जैस्मिन ने साफ कहा कि उनकी निजी जिंदगी का फैसला सिर्फ उनका और अली का है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि शायद कुछ लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं, इसलिए दूसरों की शादी की इतनी चिंता करते हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस का यह बेबाक जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस भी उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं।

अन्य समाचार