बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि पावर कपल ने मुंबई के पॉश इलाके वर्सोवा में करीब १८.२९ करोड़ रुपए का शानदार लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह आलीशान घर ‘गोदरेज स्काईशोर’ की ऊपरी मंजिल पर स्थित है, जहां से शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। इस डील के साथ उन्हें तीन कार पार्र्किंग और एक्सक्लूसिव स्पेस भी मिला है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी विराट और अनुष्का अलीबाग में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदकर चर्चा बटोर चुके हैं। ऐसे में फैंस अब यही पूछ रहे हैं कि आखिर इस स्टार कपल का अगला ड्रीम प्रोजेक्ट क्या होगा? फिलहाल, उनका यह नया आशियाना सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
