अनिल मिश्र / पटना
बिहार की राजधानी पटना स्थित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार आज मंगलवार शाम पांच बजे थम गया।पिछले कई दिनों से चल रहा हाई-वोल्टेज प्रचार अब खत्म हो चुका है। अब सभी की नजर 30 जुलाई को होने वाले मतदान पर है। वहीं वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी और उसी दिन दोपहर बाद तक नतीजे आने की संभावना है। इस विधानसभा उपचुनाव पर जहां दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी वहीं दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की बागडोर संभालने वाली भारतीय जनता पार्टी की साख का सवाल है। वही बिहार में लम्बे समय तक सता के केन्द्र में रहे राष्ट्रीय जनता दल की वजूद बचाए रखने में कितना कामयाब हो पाती है। वहीं कई राजनीतिक पार्टियों का चुनाव जिताने में चाणक्य की भूमिका निभाने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का भी भविष्य गढ़ेगा। बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों का जोर अब घर-घर संपर्क और बूथ प्रबंधन पर रहेगा। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले सोमवार को राजधानी पटना की सड़कों पर चुनावी सरगर्मी चरम पर रही।आज प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। जहां भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनता दल सहित महागठबंधन और अन्य दलों के स्टार प्रचारकों ने रोड शो, जनसंपर्क और सभाओं के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश किए। आज आखिरी दिन सड़कों पर चुनावी माहौल सबसे ज्यादा गर्म नजर आया। इस बीच भोजपुरी गायक एवं अभिनेता और हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पवन सिंह और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव के काफिले आए आमने-सामने ही हो गया।आज प्रचार के अंतिम दिन पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास माहौल अचानक गरमा गया। एक ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रोड शो चल रहा था। दूसरी ओर भाजपा का प्रचार रथ उसी रास्ते से गुजर रहा था।
भारतीय जनता पार्टी के प्रचार रथ पर पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, एमएलसी पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और विधायक संजीव चौरसिया मौजूद थे। आज प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भव्य रोड शो निकाले, जबकि जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। अब 3 अगस्त को ही पता चलेगा कि बांकीपुर सीट पर कौन कब्जा जमाते हैं, जो कब्जा जमाएगा, वही बांकीपुर का बंका कहलाएंगे।
