अनिल मिश्र / पटना
बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत टिकारी प्रखंड स्थित सलेमपुर ग्राम निवासी रवि शंकर शर्मा के पुत्र प्रियांशु संस्कृत को बिहार सरकार की “मेरा प्रखंड, मेरा गौरव” प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें अपर समाहर्ता (एडीएम) मोहम्मद शफीक ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रियांशु ने प्रतियोगिता के अंतर्गत टिकारी किला के ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व पर अपने विचार, तस्वीरें और वीडियो प्रस्तुत किए थे। उनके द्वारा भेजी गई प्रस्तुति का प्रखंड स्तर पर चयन किया गया, जिसके आधार पर उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि पर उनके परिवार एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि टिकारी क्षेत्र ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने प्रियांशु की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।
