मुख्यपृष्ठखेलनुकसान, फिक्सिंग और भ्रष्टाचार!

नुकसान, फिक्सिंग और भ्रष्टाचार!

BPL पर लगा ताला
ढाका। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के आगामी सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने साफ कर दिया है कि इस साल बीपीएल का आयोजन होने की संभावना नहीं है। तमीम के मुताबिक, पिछले दो सीजन में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को करीब ४० करोड़ बांग्लादेशी टका का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि प्रâेंचाइजी आधारित इस टूर्नामेंट से बोर्ड को मुनाफा होना चाहिए, लेकिन लगातार वित्तीय नुकसान चिंता का विषय है। शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में तमीम ने कहा कि जब तक वित्तीय गड़बड़ियों और प्रâेंचाइजी से जुड़े भुगतान विवादों को सुलझाया नहीं जाता, तब तक बीपीएल आयोजित करना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने प्रâेंचाइजियों से बातचीत शुरू कर दी है और डिफॉल्ट, मिस्ड पेमेंट तथा बैंक गारंटी से जुड़े मामलों को चरणबद्ध तरीके से सुलझाया जा रहा है। तमीम ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बीपीएल को दोबारा शुरू करने में ६, १२ या २४ महीने भी लग सकते हैं, लेकिन वह जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

अन्य समाचार