मुख्यपृष्ठनए समाचारएमएमआरडीए भर्ती परीक्षा पर बड़ा बवाल...सीएम के गढ़ नागपुर सेंटर से कथित...

एमएमआरडीए भर्ती परीक्षा पर बड़ा बवाल…सीएम के गढ़ नागपुर सेंटर से कथित गड़बड़ी… ४० हजार उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर!.. आदित्य ठाकरे से परीक्षार्थियों ने लगाई इंसाफ की गुहार

सामना संवाददाता / मुंबई

एमएमआरडीए की अभियंता भर्ती सिविल परीक्षा-२०२६ घोटाले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करीब ४० हजार उम्मीदवारों ने इस मामले में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परीक्षार्थियों का आरोप है कि नागपुर के एक परीक्षा केंद्र से यह गड़बड़ी हुई है। सीएम देवेंद्र फडणवीस के गढ़ से ऐसी गड़बड़ी का अंदेशा नहीं था। यहां उम्मीदवारों को असामान्य रूप से अधिक अंक मिले, जिसके बाद परीक्षा परिणाम को लेकर घोटाला सामने आया है। उम्मीदवारों की आपत्तियों के बाद परीक्षा रद्द किए जाने से एमएमआरडीए की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। परीक्षार्थियों ने शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे से ‘मातोश्री’ में मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और ज्ञापन सौंपते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।
परीक्षार्थियों का कहना है कि भर्ती परीक्षा की तैयारी में उन्होंने समय, मेहनत और पैसा लगाया था। ऐसे में कथित गड़बड़ी के कारण परीक्षा रद्द होने से हजारों युवाओं के भविष्य पर अनिश्चितता मंडरा रही है।
शिकायतों पर गंभीरता से दखल क्यों नहीं?
मुंबई के कुछ उम्मीदवारों ने भी नागपुर केंद्र से परीक्षा दी थी। परीक्षार्थियों का दावा है कि परिणाम को लेकर संदेह सामने आने के बावजूद उनकी शिकायतों को अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद उन्होंने शिवसेना सचिव सूरज चव्हाण, युवासेना सीनेट सदस्य प्रदीप सावंत और पूर्व सीनेट सदस्य राजन कोलंबेकर के माध्यम से आदित्य ठाकरे के समक्ष अपनी बात रखी।

अन्य समाचार