मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई में नाबालिग के हाथ में चाकू, कैमरे पर कबूलनामा!

मुंबई में नाबालिग के हाथ में चाकू, कैमरे पर कबूलनामा!

 -महिला पर ताबड़तोड़ वार के बाद बोला- ‘पता नहीं जिंदा है या मर गई’

सामना संवाददाता / मुंबई

बोरीवली के गणपत पाटील नगर में गुरुवार रात ऐसी वारदात सामने आई जिसने कानून-व्यवस्था के साथ ही नाबालिगों के बढ़ते हिंसक व्यवहार पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक किशोर ने कथित तौर पर सुमन ठाकुर नाम की महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना रात करीब नौ बजे गणपत पाटील नगर की लेन नंबर चार में हुई। यह इलाका एमएचबी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। हमले के बाद आरोपी किशोर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह वारदात स्वीकार करते हुए बेहद सनसनीखेज अंदाज में कहता सुनाई देता है कि उसे नहीं पता महिला जिंदा है या मर गई। मामले में एक और गंभीर कड़ी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इलाके में कथित अवैध गांजा उगाने वाली एक इकाई का खुलासा हुआ था और इस खुलासे से किशोर का भी संबंध था। किशोर का आरोप है कि इसके बाद सुमन ठाकुर उसे और उसके परिवार को धमका रही थीं।
हालांकि, किशोर के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। बड़ा सवाल यह है कि यदि परिवार को वास्तव में धमकियां मिल रही थीं तो क्या इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी और यदि दी गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? दूसरी तरफ, किसी विवाद का जवाब चाकू से देने की नौबत एक नाबालिग तक वैâसे पहुंची, यह भी मुंबई की सामाजिक और कानून-व्यवस्था की चिंता बढ़ाने वाला सवाल है।

अन्य समाचार