मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: बॉडी बिल्डर की रहस्यमयी मृत्यु

आउट ऑफ पवेलियन: बॉडी बिल्डर की रहस्यमयी मृत्यु

अमिताभ श्रीवास्तव

-इस मशहूर पहलवान ने २०१६ में बॉडीबिल्डर बनने से पहले दस साल तक अमेरिकी नौसेना में सेवा की थी।
-हैमिल्टन के पुराने साथी जॉर्ज रसेल तीसरे स्थान पर हैं और ब्रिटिश फेरारी ड्राइवर से सिर्फ नौ अंक पीछे हैं।

जिसने हाल ही में अपने फॉलोअर्स को कहा था कि जीवन को हल्के में लेना बंद करो इसके कुछ दिन बाद ही एक लोकप्रिय बॉडीबिल्डर और नौसेना के पूर्व सैनिक का ४० वर्ष की आयु में निधन हो गया। ड्वेन क्वामिना, जिन्हें ‘किंग क्यू’ के नाम से जाना जाता था, का रविवार को अचानक निधन हो गया। मृत्यु का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। इस मशहूर पहलवान ने २०१६ में बॉडीबिल्डर बनने से पहले दस साल तक अमेरिकी नौसेना में सेवा की थी। एक बेहद मार्मिक संदेश में, उन्होंने पिछले महीने प्रशंसकों से कहा, ‘जीवन को हल्के में लेना बंद करो, पूरी तरह से जियो और जब सब कुछ खत्म हो जाए तो कोई पछतावा मत रखो!’ उस पहलवान ने अपने १,१४,००० से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए वर्कआउट वीडियो और प्रेरक सामग्री पोस्ट की। महज पांच दिन पहले – अटलांटा प्रो प्रतियोगिता में छठा स्थान हासिल करने के बाद, उन्होंने लिखा, ‘अगर यह आसान होता, तो हर कोई इसे कर लेता। सबसे अच्छा गुण जो आपमें हो सकता है, वह है खुद को संभाल कर फिर से कोशिश करने की क्षमता, चाहे कितनी भी बार क्यों न लगे। देखते हैं आगे क्या होता है!’ २०१८ में उन्होंने मिस्टर ओलंपिया टूर्नामेंट में दसवां स्थान हासिल किया – यह प्रतियोगिता दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बॉडीबिल्डरों के लिए आयोजित की जाती है। त्रिनिदाद और टोबैगो के ड्वेन ने अपनी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ऑनलाइन कोच के रूप में भी काम किया। वह अपनी पत्नी लिआ और दो बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं।
किम और जिम उसकी ऊर्जा है
एफ १ के दिग्गज का कहना है कि किम और जिम उसकी ऊर्जा है। यह किम और कोई नहीं उसकी गर्लप्रâेंड है जो मशहूर अभिनेत्री है और जिम तो सबको पता ही है। जी हां, लुईस हैमिल्टन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी दी है कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आए हैं। और इसके पीछे जिम में वर्क आउट तथा उसकी गर्लप्रâेंड्स का हाथ है। सात बार के विश्व चैंपियन ने इस सप्ताहांत होने वाले डच ग्रांड प्रिक्स से पहले एफ१ के तीन सप्ताह के अंतराल के दौरान एक कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। ब्रिटिश राइडर के पास अपना आठवां विश्व खिताब हासिल करने के लिए १२ रेस बाकी हैं, क्योंकि वह तालिका में शीर्ष पर काबिज किमी एंटोनेली से ५० अंक पीछे हैं। हैमिल्टन के पुराने साथी जॉर्ज रसेल तीसरे स्थान पर हैं और ब्रिटिश फेरारी ड्राइवर से सिर्फ नौ अंक पीछे हैं। एक वीडियो में तो वह हैंड स्टैंड में पुश-अप्स कर रहा था, जबकि दूसरे में उसे बार से लटकते हुए और अपने पैरों के बीच एक गेंद के साथ घूमते हुए दिखाया गया था। जब वह जिम में नहीं होते थे, तो वह अपनी गर्लप्रâेंड किम कार्दशियन के साथ समय बिताते थे और दोनों ने प्यार भरी तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की, क्योंकि उनका रिश्ता और भी गंभीर होता जा रहा है।

अन्य समाचार