अनिल मिश्र / पटना
देश भर में चीनी के दाम में बेशुमार वृद्धि एवं पेट्रोलियम पदार्थों में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने से देशवासियों के किचन एवं गाड़ी दोनों को ज़ायका बिगाड़ने का काम सरकार कर रही है। इस संबंध में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सुजीत गुप्ता, प्रद्युम्न दुबे, रूपेश चौधरी आदि ने कहा कि चीनी के दाम में लगभग 32 प्रतिशत की वृद्धि से गरीब- मध्यमार्गीय परिवार त्राहि, त्राहि कर रहे हैं, तथा बाजर में एक कप चाय का दाम भी दुगुना हो गया है। इस बीच इन सभी नेताओं नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीति यानी पेट्रोलियम पदार्थों मे 20 प्रतिशत एथेनॉल के मिलावट से देशवासियों को दोहरा नुकशान हो रहा है, एक ओर गाड़ियां माइलेज कम दे रही है, तो दुसरी ओर गाड़ियों का मशीन भी ज्यादा खराब हो रही है।चीनी की दाम में बेतहासा वृद्धि का भी दो कारण बताया जा रहा है पहला ईख के उत्पादन का 30 प्रतिशत एथेंनॉल बनाने के काम में आने तथा महाराष्ट्र एवं कर्नाटक जैसे ज्यादा ईख उत्पादन वाले राज्यों में कम वर्षा से उत्पादन कम होना कारण बताया जा रहा है। इस बीच इन सभी नेताओं ने सरकार से अविलंब ईख का उपयोग एथनॉल उत्पादन में नहीं करने की मांग किया है, ताकि चीनी की महंगाइ कम होने तथा गाड़ियां ख़राब होने से बचेंगे।
