मुख्यपृष्ठनए समाचारराशनिंग विभाग से मिल रहा घटिया राशन... मेरी मुर्गी भी नहीं खाती...

राशनिंग विभाग से मिल रहा घटिया राशन… मेरी मुर्गी भी नहीं खाती यह चावल

– लाभार्थी महिला का फूटा गुस्सा
-अधिकारी के आगे उलट दिया अनाज

सामना संवाददाता / मुंबई

राशनिंग विभाग के तहत मिलने वाले घटिया राशन को लेकर लाभार्थियों का आक्रोश आखिरकार सड़कों पर उतर आया। घटिया राशन को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गेहूं हो या चावल पुराने, गंदे और पत्थरों के पाए जाने से लोग आक्रोशित हैं और उनका गुस्सा अब फूट रहा है। बुलढाणा में राशन की दुकान से मिले खराब और कथित तौर पर खाने योग्य न होनेवाले चावल को लेकर संतप्त लाभार्थी सीधे तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार के कक्ष के सामने ही राशन का चावल उलट दिया। इस दौरान महिलाओं ने राशनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर जमकर गंभीर आरोप लगाया।
आक्रोशित एक महिला लाभार्थी ने अधिकारियों के सामने चावल दिखाते हुए कहा कि मेरी मुर्गी भी यह चावल नहीं खाती तो हम इंसान इसे वैâसे खाएं? लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि राशन में मिलनेवाला चावल खराब, कीड़ों से प्रभावित और चूरे जैसा है। इसके बावजूद इसे गरीब परिवारों में वितरित किया जा रहा है।
लाभार्थियों ने प्रशासन को खरी-खरी सुनाते हुए सवाल किया कि क्या अधिकारी स्वयं या उनके परिवार के सदस्य ऐसा अनाज खा सकते हैं? एक लाभार्थी ने तो तहसीलदार को चुनौती देते हुए कहा कि वे सहपरिवार उसके घर आएं और इसी चावल की खिचड़ी खाकर देखें। इसके बाद ही तय करें कि यह अनाज इंसानों के खाने योग्य है या नहीं।

अन्य समाचार