सोम प्रकाश / मुंबई
बॉलीवुड अदाकारा कृति खरबंदा ने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने परिवार के साथ खूबसूरत और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस खास दिन को उन्होंने पूरी तरह से परिवार और अपनों के साथ बिताया। कृति ने अपनी खुशियों भरी सेलिब्रेशन की कई कैंडिड तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें हंसी-मजाक, अपनापन और परिवार के साथ बिताए यादगार पलों की झलक देखने को मिल रही है।
कृति ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “हम ‘हम साथ-साथ हैं’ टाइप फैमिली हैं”, उनके परिवार के बीच की खास बॉन्डिंग को बखूबी बयां कर रहा है। उन्होंने आगे परिवार की अहमियत बताते हुए यह भी लिखा है, “प्यार करने के लिए ज्यादा लोग, उनकी रक्षा करने के लिए ज्यादा लोग, खुशियां मनाने के लिए ज्यादा जीत, साझा करने के लिए ज्यादा पल और रोने के लिए ज्यादा कंधे।” फिलहाल कृति के ये भावुक शब्द रक्षाबंधन से जुड़े प्यार, सुरक्षा, साथ और जिंदगी की हर छोटी-बड़ी खुशी को मिलकर सेलिब्रेट करने की भावना को दर्शा रहे हैं। इसी के साथ तस्वीरों में परिवार के सदस्यों के बीच की सहज और खुशनुमा बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है, जो इस पोस्ट को और भी खास और प्यारा बनाती है।
कृति ने अपने संदेश को बेहद सरल और प्यारे अंदाज में खत्म करते हुए रक्षाबंधन हैशटैग के साथ लिखा है, “हैप्पी राखी।”
कृति खरबंदा की ये कैंडिड फैमिली तस्वीरें और दिल से लिखा उनका नोट रक्षाबंधन के असली मायने को खूबसूरती से बयां करते हैं। विशेष रूप से उन लोगों को संजोना, जो जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में आपके साथ मजबूती से खड़े रहते हैं।
