मुख्यपृष्ठग्लैमरविजय संग नोकझोंक पर रश्मिका का खुलासा

विजय संग नोकझोंक पर रश्मिका का खुलासा

शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी इन दिनों खूब चर्चा में है। दोनों जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन पर्दे के बाहर भी इनकी केमिस्ट्री कम दिलचस्प नहीं! पॉडकास्ट में दोनों ने अपनी मैरिड लाइफ के कुछ मजेदार राज खोल दिए। रश्मिका ने बताया कि दोनों के बीच वैसे तो ज्यादा लड़ाई नहीं होती, लेकिन मामला तब गरम हो जाता है, जब उन्हें विजय का अटेंशन चाहिए और जनाब फोन में बिजी रहते हैं। रश्मिका के मुताबिक, वह पहले प्यार से ‘विजु-विजु’ पुकारती हैं, लेकिन तीसरी बार तक जवाब न मिले तो गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। इसके बाद विजय तुरंत हरकत में आ जाते हैं! विजय ने भी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि रश्मिका काफी समझदार हैं और जानती हैं कि काम के वक्त उन्हें स्पेस देना चाहिए। यानी प्यार भी है, तकरार भी और अटेंशन का हिसाब भी पूरा!

अन्य समाचार