मुख्यपृष्ठखेल‘समझ ही नहीं आ रहा था क्या करूं’... बोल्ड सीन के बाद...

‘समझ ही नहीं आ रहा था क्या करूं’… बोल्ड सीन के बाद सुहाना का बुरा हाल

ऑल्ट बालाजी और उल्लू जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बोल्ड किरदारों से पहचान बनाने वाली सुहाना खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि पहला बोल्ड शूट उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। शूट के दौरान वह काफी असहज थीं और उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करना है। रात करीब ३ बजे शूट खत्म हुआ तो भावनाएं हावी हो गर्इं और वह फूट-फूटकर रोने लगीं। सुहाना के मुताबिक, उस वक्त उनका दिमाग बिल्कुल खाली था और शूट के बाद उन्हें अजीब-सा भारीपन महसूस हुआ। हालांकि, थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद को संभाला और सोचा कि अब इंडस्ट्री का हिस्सा हैं तो हर परिस्थिति का सामना करना होगा। सुहाना ने यह भी साफ किया कि बोल्ड इंडस्ट्री में काम करने के लिए किसी समझौते की मजबूरी नहीं है। अपनी सीमाओं को लेकर भी वह काफी स्पष्ट हैं और हर किसी के साथ रोमांटिक सीन करने में सहज नहीं होतीं।

अन्य समाचार