-सुप्रिया सुले की पोस्ट से मची खलबली; चुनाव आयोग से जांच और कार्रवाई की मांग
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र के शिक्षक और पदवीधर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के बीच पुणे से सामने आए एक आरोप ने चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बीजेपी पर पैसे बांटने के लिए स्पाई-वैâम वाले पेन का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, मतदाताओं के पास ऐसे पेन रखवाकर बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने और मतदान के बाद वीडियो दिखाने पर तय रकम देने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सुले की पोस्ट ने चुनाव में धनबल और मतदान की गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मतदाताओं की स्वतंत्रता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए बेहद चिंताजनक मामला होगा। सुप्रिया सुले ने निर्वाचन आयोग और शासन से इस मामले की तत्काल जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में मतदाता को बिना किसी दबाव, लालच या निगरानी के अपना वोट डालने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
