-अमिताभ श्रीवास्तव
फुटबॉल और टेनिस का कुछ ऐसा भी संगम होता है। जी हां, चर्चा है कि फुटबॉलर शॉन रूनी टेनिस स्टार हीथर वॉटसन को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में इन दोनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। इनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। बताया गया कि ३४ साल की वॉटसन, स्कॉटलैंड के सेंट मिरेन में रूनी के गेम के दौरान रेगुलर आती थीं। वह पेरिस २०२४ ओलंपिक्स में अपने टूर्नामेंट के दौरान भी रूनी का मैच देखने पहुंची थीं। ऐसा नहीं है कि रूनी भी न जाते हों। रूनी अपने मैच की तैयारी से कुछ समय निकालकर वॉटसन को खेलते हुए देखने जाते रहे हैं। अब यह पता नहीं है कि दोनों अभी भी डेटिंग कर रहे हैं या नहीं और क्या वॉटसन इस समय चल रहे टूर्नामेंट में हाईबरी स्टेडियम में मौजूद थीं? टेनिस हसीना वॉटसन ने हाल ही में जापान ओपन में हिस्सा लिया था, जहां पहले क्वालिफाइंग राउंड में लियुडमिला सैमसोनोवा को हराया था। मगर अगले स्टेज में उन्हें अमेरिकी स्टार एलिसिया पार्क्स ने हरा दिया। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने फ्लोरिडा में धूप सेंकते हुए ऑरेंज बिकिनी में फैंस को हैरान कर दिया था। २०१५ में वह दुनिया में अपने करियर की सबसे अच्छी सिंगल्स रैंकिंग नं. ३८ पर पहुंचीं। वॉटसन ने २०१६ में फिनलैंड के हेनरी कोंटिनेन के साथ विंबलडन में मिक्स्ड-डबल्स का खिताब भी जीता था।
आह आर्यना, वाह आर्यना!
जब वो टेनिस कोर्ट से दूर रहती हैं तो जिंदगी को एन्जॉय करती हैं। अपनी तस्वीरें पोस्ट करती है और बस मजा करती हैं। जी हां, हम बात कर रहे टेनिस सुंदरी आर्यना सबालेंका की, जिसने हाल ही में लेपर्ड प्रिंट बिकिनी में अपने कर्व्स दिखाए, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। डब्ल्यू टी ए रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आने के बाद २८ साल की टेनिस स्टार के फिट होने पर फैंस ने अपना सपोर्ट दिया है। सबालेंका ने एक शानदार फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक छोटा-सा स्विमसूट पहने हुए सनसेट में तैरने के लिए समुद्र में जा रही हैं। उन्होंने अपने लेपर्ड प्रिंट लुक को काले सनग्लासेस के साथ पूरा किया, जबकि उनके बाल हवा से पीछे की ओर उड़ रहे थे। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैप्शन लिखा, `आपके नजदीक बीच और टेनिस कोर्ट पर दौड़ना।’ सबालेंका ने अपनी दोस्त लोलिता लाजारेंको के साथ लहरों में पानी में छपाक-छप करती हुई एक फोटो भी पोस्ट की, जो नीली डेनिम-लुक वाली बिकिनी पहने हुए दिखाई दीं। टेनिस आइकन सबालेंका ने भी एक ढंकी हुई सेल्फी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने एक सफेद बेबी टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर उनकी छाती पर ‘सबसे कूलेस्ट वुमन यू नो’ लिखा हुआ है। उनका पोस्ट तुरंत हिट हो गया, पोस्ट करने के कुछ ही घंटों में लगभग २००,००० लाइक्स मिले, क्योंकि प्रशंसक `खूबसूरत’ स्टार के लिए अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं।
