मुख्यपृष्ठनए समाचारनये साइबर फ्राड से हो जाओ सावधान!

नये साइबर फ्राड से हो जाओ सावधान!

अस्थायी बिजली कनेक्शन बंद करने के बहाने २.५ लाख गुल
सुरेश गोलानी / मुंबई
साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और शातिर तरीका अपनाया है। टाटा पावर का फर्जी अधिकारी बनकर एक ५१ वर्षीय महिला को नवरात्रि उत्सव के दौरान लिए गए अस्थायी बिजली कनेक्शन को बंद करने की औपचारिकताएं पूरी करने का झांसा दिया गया। जालसाज ने मोबाइल में एक मैलवेयर वाली एपीके फाइल इंस्टॉल करवाकर करीब २.५ लाख रुपये उड़ा लिए। काशीमीरा पुलिस ने इस संबंध में आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता के परिवार ने कांदिवली में नवरात्रि कार्यक्रम के लिए टाटा पावर से एक अस्थायी कनेक्शन लिया था। जालसाज ने उनके पति के मोबाइल पर कॉल कर खुद को टाटा पावर का प्रतिनिधि बताया। उसने नवरात्रि कार्यक्रम का सटीक नाम, स्थान और उनके कंज्यूमर नंबर के आखिरी अंक भी सही बता दिए, जिससे पीड़ित परिवार को उस पर पूरा भरोसा हो गया। ठग ने औपचारिकताएं पूरी करने के बहाने व्हॉट्सऐप पर एपीके फाइल भेजी।

अन्य समाचार