फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे छिपे कास्टिंग काउच के काले सच से एक बार फिर पर्दा उठा है। सलमान खान की फिल्म `जय हो’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने अपने साथ हुए एक शर्मनाक वाकये का खुलासा किया था। डेजी के मुताबिक, करियर की शुरुआत में एक दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक ने उन्हें फिल्म में काम देने के सिलसिले में होटल बुलाया। मुलाकात के दौरान निर्देशक ने उन्हें अपने कमरे में आने को कहा। कम उम्र और अनुभव की कमी के चलते डेजी उसकी मंशा भांप नहीं सकीं। लेकिन कमरे में बातचीत के दौरान निर्देशक ने नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं और फिर बिना उनकी इजाजत उन्हें गलत तरीके से छूने लगा। हरकत समझते ही डेजी वहां से निकल गर्इं। उन्होंने दूसरी लड़कियों को भी आगाह किया कि किसी अनजान शख्स के कमरे में अकेले न जाएं।
