अमिताभ श्रीवास्तव
बार्सिलोना फुटबॉल के पूर्व स्टार डैनी अल्वेस की अलग रह रही मॉडल पत्नी भड़क गई। उसने अपने प्रेमी पर तीखा हमला किया है, वह भी तब, जब उसने एक दिन पहले ही उससे अलग होने की बात कन्फर्म की थी। ३४ वर्षीया जोआना सान्ज, २०२४ के रेप ट्रायल के दौरान रिटायर्ड फुटबॉलर के साथ प्रेम में पड़ गई थी। सोशल मीडिया पर उसने एक पैâन के सवाल-जवाब में बताया कि उनके अलग होने की वजह ब्राजील के इस खिलाड़ी की भगवान के प्रति भक्ति है। और अब वह नौ साल साथ रहकर अपने पति से पूरी तरह अलग हो चुकी है। दोनों की एक बेटी भी है। बता दें कि ४३ वर्षीय अल्वेस ने जनवरी २०२३ में रेप के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जेल में धर्म बदल लिया था और वह इवेंजेलिकल प्रीचर बन गया था। इधर जोआना बार्सिलोना छोड़कर अपनी बेटी के साथ टेनेरिफ जाने का इरादा रखती हैं, ने अपने एक्स पर सबके सामने गुस्सा निकाला, जब उसने ग्वाटेमाला से दावा किया कि जब दूसरों ने उन्हें ‘छोड़ दिया’ तो सिर्फ जीसस ही उनके साथ रहे। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी बहुत ज्यादा चर्चित जेल यात्राओं और अपने रेप ट्रायल में दी गई गवाही का जिक्र करते हुए गुस्सा दिखाया, जिसमें एल्वेस ने बार्सिलोना के एक नाइट क्लब में आरोप लगाने वाली महिला के साथ जबरदस्ती करने से इनकार करते हुए दावा किया था कि उन्होंने सहमति से सेक्स किया था।
बॉक्सर की मौत
आखिर वह अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया। जी हां, आयरिश बॉक्सर ली रीव्स दसवें राउंड में बुरी तरह नॉकआउट होने के तीन महीने बाद जिंदगी की लड़ाई हार गए। ३१ साल के इस बॉक्सर की मौत हो गई। वह तीन महीने कोमा में रहे थे। १ अगस्त को डबलिन के ३ एरिना में गैरी कली के साथ जूनियर वेल्टरवेट फाइट में रीव्स को दिमाग में गंभीर चोट लगी थी। १०वें राउंड में वह दो बार नीचे गिरे, बेहोश हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर रिंग से बाहर ले जाया गया। लिमरिक फाइटर को इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया और उसका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। पिछले महीने उसके ठीक होने की उम्मीद बढ़ गई थी, जब उसने शहर के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में अपनी बहन का हाथ दबाया, आंखें झपकार्इं, मुस्कुराया और गुर्राने जैसी आवाज निकाली, जब वह उसके बिस्तर के पास बैठी थी। लेकिन रिंग मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि ठीक होने के लिए संघर्ष करते हुए वीकेंड में उन्हें एक जानलेवा इंफेक्शन हो गया। रीव्स को श्रद्धांजलि देते हुए फैमिली फ्रेंड कैथरीन स्लेटेरी ने आंसू रोक कर कहा कि एक बेहतरीन बॉक्सर हमने खो दिया है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
