मुख्यपृष्ठखेललक्ष्‍य सेन की ऐतिहासिक उपलब्धि...भारतीय बैडमिंटन ने बनाया रिकॉर्ड

लक्ष्‍य सेन की ऐतिहासिक उपलब्धि…भारतीय बैडमिंटन ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय बैडमिंटन के लिए २०२६ का साल शानदार उपलब्धियों वाला साबित हो रहा है। लक्ष्य सेन की जापान मास्टर्स में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने इस साल सुपर-३०० और उससे ऊपर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के बाहर कुल नौ खिताब जीते हैं। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने चार प्रतियोगिताओं में उपविजेता स्थान भी हासिल किया है। इस सफलता में लक्ष्य सेन के साथ पीवी सिंधु और अन्य भारतीय खिलाड़ियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। भारतीय बैडमिंटन में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नई पीढ़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रदर्शन आगामी बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अब नजरें बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स और आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों पर रहेंगी।

अन्य समाचार