फिल्मों में इमोशन का तड़का लगाना आसान नहीं, लेकिन करीना कपूर ने तो रोने का ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि करण जौहर भी हैरान रह गए! फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की यादें ताजा करने पहुंचे करण और करीना के बीच एक पुराना मजेदार किस्सा छिड़ गया। करण ने बताया कि फिल्म के अंतिम संस्कार वाले सीन की शूटिंग के दौरान करीना लगातार करीब नौ घंटे तक रोती रहीं। वैâमरे के सामने आंसुओं की ऐसी बरसात हुई कि सेट पर माहौल ही भावुक हो गया। लेकिन असली ट्विस्ट तो इसके बाद आया। नौ घंटे तक मातम वाले सीन की शूटिंग करने के बाद करीना ने करण से मासूमियत भरा सवाल दाग दिया, ‘कौन मरा है?’ बस फिर क्या था, वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। करीना की इस बात ने साबित कर दिया कि पर्दे पर चाहे जितना रो लें, असल जिंदगी में उनका अंदाज हमेशा बेबाक और मजेदार रहता है!
