सामना संवाददाता / मुंबई
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, मुंबई में सृष्टि फाउंडेशन और बज्मे हसन के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक शाम पंकज झा के नाम’ का भव्य आयोजन किया गया। साहित्य, संवेदना और संस्कृति से सजी इस शाम ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी व मराठी फिल्मों के निर्माता गणपत कोठारी (चेयरमैन, कोठारी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) को शॉल और स्मृति चिह्न देकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान एनजीएमए की डायरेक्टर आईएएस निधि चौधरी, अध्यक्ष विपिन गुप्ता, कस्टम कमिश्नर असलम हसन आईआरएस और अभिनेता-लेखक पंकज झा ने संयुक्त रूप से किया।
इस आयोजन में रेलवे जीआरपी के पुलिस महानिदेशक प्रशांत बुर्डे, आईपीएस विनीता साहू, इनकम टैक्स कमिश्नर लियाकत अली, एसपी आहूजा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. एल. सर्राफ, डॉ. कपिल सालगिया, कवि रवि यादव और कवयित्री निहारिका मिश्रा सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित थीं।
