मुख्यपृष्ठखेलरोमियो की गर्लफ्रेंड  को कुत्ते ने काटा

रोमियो की गर्लफ्रेंड  को कुत्ते ने काटा

– सीमा श्रीवास्तव
फुटबॉल के दिग्गज और इंग्लैंड के सबसे चर्चित खिलाड़ी डेविड बेकहम के पुत्र रोमियो बेकहम की गर्लफ्रेंड किम टर्नबुल को एक जंगली कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है। २४ वर्षीय इस मॉडल ने घटना के बाद रेबीज का टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। उसने इंस्टाग्राम पर अपने पैंâस को बताया, ‘मैंने अभी-अभी एक आवारा कुत्ते को खाना खिलाया था और वह उससे दूर भाग रहा था। मैं उसे ठीक करने गई और सोचा कि मैं उसे वापस ले जा रही हूं, तभी उसने मुझे काट लिया।’ किम ने समुद्र तट पर खड़े इस कुत्ते का एक वीडियो साझा किया, साथ ही उन्होंने उस पर लगे काटने के निशान को भी दिखाया। उसने फोटो पर लिखा, ‘यकीन मानिए, मुझे काटने के बाद मैं वापस गई और उसे दूसरी बार खाना खिलाया। अब वो वापस आ गया है। क्या वो अभी माफी मांग रहा है या उसे और खाना चाहिए?’ ज्ञात रहे डेविड बेकहम के एक पुत्र उन्हें छोड़कर अलग हो चुके हैं, मगर रोमियो ने अपनी गर्लफ्रेंड सहित डेविड और उनकी पत्नी विकटोरिया का साथ दिया है।
वो मेरी कीमत नहीं जानता
मशहूर रिलेशनशिप काउंसलर ईमोन होम्स की गर्लफ्रेंड केटी एलेक्जेंडर ने स्टार के फ्लैट से बाहर निकलने के बाद बिकिनी में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं और ‘अपनी कीमत जानने’ के बारे में लिखा। कुछ ही दिन पहले, उसने खुलासा किया था कि इमोन ने सरे में स्थित अपने १.३ मिलियन पाउंड के किराए के घर से अपना सारा सामान खाली कर दिया था। दोनों ने मई २०२४ में डेटिंग शुरू की थी और कुछ ही महीनों के भीतर केटी, ईमोन के घर में रहने चली गई थी। लेकिन टीवी प्रस्तोता केटी अब वहां से चली गई हैं। केटी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ कुछ शानदार सेल्फी शेयर कीं। एक तस्वीर में वह गहरे नीले रंग के टॉप में दूर तक देखती हुई नजर आ रही थीं और कुछ अन्य तस्वीरें उनकी यात्राओं से संबंधित थीं। केटी ने लिखा, ‘आप जैसे हैं वैसे ही खुद को स्वीकार करने में एक तरह की खामोश ताकत होती है।’ अब किसी चीज को साबित करने, समझाने या मान्यता प्राप्त करने की जरूरत नहीं है। बस शांति को चुनें, अपनी ऊर्जा की रक्षा करें और अपने द्वारा बनाए जा रहे जीवन में सुंदरता खोजें।

अन्य समाचार