मुख्यपृष्ठनए समाचार..तो कट्टरपंथी देश को पाकिस्तान जैसी राह पर ले जाएंगे

..तो कट्टरपंथी देश को पाकिस्तान जैसी राह पर ले जाएंगे

-कांग्रेस का भाजपा आरएसएस पर हमला
सामना संवाददाता / सोलापुर
देश का संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था बचाने की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे ने चेतावनी दी कि यदि देश में इसी कट्टर विचारधारा को बढ़ावा दिया गया, तो यहां इंजीनियर और वकील ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान जैसे कट्टरपंथी भी तैयार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक मूल्यों को बदलने और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र में पुणे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों के प्रचार के दौरान प्रणिति शिंदे ने भाजपा, आरएसएस और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के माध्यम से मतदान व्यवस्था में कट्टर विचारधारा का प्रभाव बढ़ाने का प्रयास हो रहा है।
मतदाता सूची से नाम काटने पर उठाए सवाल
शिंदे ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बदलाव और प्रपत्र छह के नियमों में संशोधन से नागरिकों के मतदान अधिकारों पर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि यदि मतदाता सूची से किसी का नाम हटा दिया गया, तो उसे अपनी नागरिकता साबित करने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। प्रणिति शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के दुष्परिणामों से उबरने में दशकों लग सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार को विरोध प्रदर्शन करने वालों से डर नहीं है, तो आंदोलनों को रोकने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

अन्य समाचार