मुख्यपृष्ठखेलभारत के नाम मेडलों की बरसात!..ऋषिकांत और राजा मुथुपांडी ने रचा इतिहास

भारत के नाम मेडलों की बरसात!..ऋषिकांत और राजा मुथुपांडी ने रचा इतिहास

ग्लासगो। २०२६ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। पहले मीराबाई चानू ने शानदार गोल्ड जीतकर तिरंगा लहराया, फिर ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में दो और पदक डाल दिए। घुटने की चोट से जूझ रहे ऋषिकांत ने हार नहीं मानी और जज्बे के दम पर सिल्वर अपने नाम किया। वहीं डेब्यू कर रहे राजा मुथुपांडी ने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर हर किसी का दिल जीत लिया। अब तक भारत के खाते में एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज समेत कुल चार पदक आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर तीनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है और फैंस उन्हें देश का नया गौरव बता रहे हैं। भारतीय दल की यह शानदार शुरुआत आगे और पदकों की उम्मीद भी बढ़ा रही है।

अन्य समाचार