सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबईकरों के हित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया शिवसेना–मनसे और राष्ट्रवादी कांग्रेस युति की ‘शिवशक्ति’ का वचननामा कल जनता के चरणों में समर्पित किया गया। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने शिवसेना भवन में इस वचननामा को जनता के समक्ष पेश किया। मुंबई की सर्वांगीण प्रगति और मुंबईकरों के स्वाभिमान की रक्षा करने का संकल्प ठाकरे बंधुओं ने इसके माध्यम से व्यक्त किया। घरेलू काम करने वाली माताओं–बहनों की चिंता से लेकर डिजिटल पीढ़ी के लिए ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने वाला यह वचननामा ‘मुंबई में ठाकरे ही चाहिए’ इस जनभावना को और अधिक मजबूत करने वाला साबित हुआ।
तीन लाख करोड़ का घोटाला!
मनपा का वार्षिक बजट ७० से ७५ हजार करोड़ रुपए का है, लेकिन भाजपा और गद्दार शिंदे सरकार ने ठेकेदारों का बकाया तीन लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है। यह देनदारी दरअसल खोकासुरों द्वारा किया गया तीन लाख करोड़ का घोटाला ही है। ऐसे तीखे शब्दों में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल महायुति सरकार के बेलगाम और बेढंगी शासन की कड़ी आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सनसनीखेज दावा किया कि घोटाले का यही पैसा चुनावों में इस्तेमाल किया जा रहा है। कल शिवसेना भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में वे बोल रहे थे। मुंबई की जनता के लिए शिवसेना द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने सत्ताधारियों की आलोचनाओं का भी करारा जवाब दिया।
गडकरी का हाईवे, २०० साल में भी पूरा होगा या नहीं!
शिवसेना भवन में कल शिवसेना और मनसे की संयुक्त पत्रकार परिषद हुई। इस पत्रकार परिषद को शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने संबोधित किया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कोस्टल रोड का उल्लेख करते हुए ‘मुंबई–गोवा हाईवे’ को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि नितिन गडकरी का मुंबई–गोवा हाईवे अभी तक बन ही रहा है। कहा जा रहा है कि उस पर २०० साल तक गड्ढे नहीं पड़ेंगे, लेकिन यह भी तय नहीं कि वह २०० साल में पूरा होगा या नहीं। ऐसा तंज उद्धव ठाकरे ने कसा।
भाजपा ने उपमहापौर किसे बनाया था? -राज ठाकरे
शिवसेना भवन में पत्रकार परिषद के दौरान मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने मराठी महापौर बनाने के मुद्दे पर भाजपा की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के तीन पेशवाओं का राज्य गुजरात और मध्य प्रदेश से आगे तक पैâला था। गायकवाड, शिंदे और होलकर परिवार का साम्राज्य था। इतिहास बता रहा है कि मराठाओं ने देश के बड़े क्षेत्र पर परचम लहराया था। आज ये भाजपा वाले हमें बता रहे हैं कि मुंबई में महापौर कौन होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपा वाले मराठी और हिंदू कहकर चिल्ला रहे थे।
हिंदुओं के लिए भाजपा ने कब संघर्ष किया?
‘हम शुद्ध और सच्चे हिंदू हैं, लेकिन हिंदू महापौर की बात करने वाली भाजपा क्या महाराष्ट्र के लोगों को हिंदू नहीं मानती? उन्होंने सवाल उठाया कि मुंबई और संयुक्त महाराष्ट्र के लिए हुए ऐतिहासिक संघर्ष के समय जनसंघ और भाजपा कहां थी? यह पार्टी आखिर कब प्रदेश के लोगों और हिंदुओं के लिए लड़ी है?
‘मुंबई मॉडल’ पहुंचाकर रहूंगा
कोरोना काल में किए गए कार्यों पर आधारित ‘मुंबई मॉडल’ नामक पुस्तिका पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। इस पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उस पुस्तिका में हमारे द्वारा किए गए कामों का ही उल्लेख है। हम हमारे काम और उस ‘मुंबई मॉडल’ को जनता तक अवश्य पहुंचाएंगे। चुनाव आयोग जो चाहे करे, हमें कोई रोक नहीं सकता।
निर्विरोध चुनाव जनता का अपमान
देश में लोकतंत्र समाप्त होकर भीड़तंत्र शुरू हो गया है। जब हमने उनकी वोट-चोरी पकड़ ली तो अब उन्होंने उम्मीदवारों की भगदड़ शुरू कर दी है। साम–दाम–दंड–भेद सब कुछ जारी है। इतने निर्लज्ज और कठोर शासक इससे पहले महाराष्ट्र को कभी नहीं मिले। कल्याण- डोंबिवली हो या ठाणे, निर्विरोध चुनाव कराने की जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वह लोकतंत्र और जनता का अपमान है।
निर्विरोध प्रक्रिया ही रद्द करें!
निर्विरोध चुनाव का परिणाम रोककर रखना चुनाव आयोग का एक नाटक है। आखिरकार यह सत्ताधारियों के ही पक्ष में जाएगा, यह स्पष्ट है। निर्विरोध चुनाव के कारण संबंधित वार्ड के मतदाता मतदान से वंचित हो गए हैं। वहां मतदाताओं का मताधिकार छीना गया है। यदि आयोग में दम है तो तुरंत जांच करें साथ ही उन वार्डों की पूरी चुनावी प्रक्रिया रद्द कर वहां दोबारा चुनाव कराए जाएं। उन्होंने आगे कहा कि यदि ऐसा हुआ तो चुनाव आयुक्त लोकतंत्र के रक्षक सिद्ध होंगे, अन्यथा जनता में यह धारणा बनेगी कि वे सत्ताधारियों के गुलाम हैं।
राहुल नार्वेकर को निलंबित कर मामला दर्ज करें!
नामांकन वापस लेने के लिए विपक्षी उम्मीदवारों को धमकाने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर उद्धव ठाकरे ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को जो अधिकार होते हैं, वे सदन के भीतर तक सीमित होते हैं। सदन के बाहर राहुल नार्वेकर केवल एक विधायक हैं। यदि कोई विधायक अपने पद का दुरुपयोग कर जनता को धमकाए, स्वयं सुरक्षा में रहकर दूसरों की सुरक्षा हटाने के आदेश दे तो चुनाव आयोग को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए। विधानसभा का नियम तोड़कर उद्दंड व्यवहार राहुल नार्वेकर ने किया है। उन्हें तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
मोदी ने कैलाश पर्वत बनाया और स्वर्ग से गंगा लाए
शिवसेना द्वारा किए गए कामों का श्रेय लेने वाले भाजपा और शिंदे गुट पर उद्धव ठाकरे ने जोरदार टिप्पणी करते हुए कहा कि मुंबई में पिछले २५ सालों से हमने आम लोगों की जरूरत से जुड़े काम किए हैं। वही काम आज हम दिखा रहे हैं। कोस्टल रोड, मध्य वैतरणा और कोरोना काल में किए गए काम हमारे द्वारा ही किया गया। भाजपा और शिंदे गुट ने हमारे द्वारा किए गए कामों का श्रेय लिया है। इसके बजाय उन्होंने खुद क्या काम किया है, उसका श्रेय लें तो ज्यादा अच्छा होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने वैâलाश पर्वत बनाया है और स्वर्ग से गंगा लाए हैं। शिंदे गुट ने अरब सागर बनाया है, इन कामों का उन्हें श्रेय लेना चाहिए। पीएम मोदी ने अरबी समुद्र में शिवस्मारक का भूमि पूजन किया था, वह शिवस्मारक समुद्र मंथन कर पानी से बाहर लाएं। इस तरह की सख्त टिप्पणी उद्धव ठाकरे ने की।
मुंबई का अडानिस्तान हो जाएगा
शिवसेना के बहुत से कामों पर भाजपा ने रोक लगाई। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब चौपाटी पर मराठी थिएटर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन उस योजना को रद्द कर भाजपा ने वह जगह बिल्डर को दे दी। वरली दूध डेयरी के कर्मचारियों का योग्य पुनर्वसन कर हम विश्व दर्जे का पर्यटन केंद्र बनाने वाले थे। उसे रद्द कर अब उस जगह को बिल्डर को सौंपने का घात किया है। देवनार डंपिंग ग्राउंड, कुर्ला मदर डेयरी, मुलुंड, कांजुर की साल्ट पेन लैंड अडानी की झोली में डाल दी। यह कहते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा का महापौर होगा ही नहीं। अगर हुआ तो मुंबई का अडानिस्तान हो जाएगा।
वचननामा भवानी माता के चरणों में
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को शिवसेना भवन स्थित भवानी माता के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने शिवसेना–मनसे–राष्ट्रवादी युति के संयुक्त वचननामा की एक प्रति भवानी माता के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया।
वचननामा भवानी माता के चरणों में
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को शिवसेना भवन स्थित भवानी माता के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने शिवसेना–मनसे–राष्ट्रवादी युति के संयुक्त वचननामा की एक प्रति भवानी माता के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया।
मनपा के आवास प्राधिकरण के जरिए आगामी ५ वर्षों में एक लाख किफायती घर बनाकर सरकारी, मनपा, बेस्ट, पुलिस कर्मचारियों और मिल मजदूरों को उनका हक का घर देंगे।
घरेलू काम करने वाली महिलाओं का पंजीकरण कर उन्हें प्रतिमाह १,५०० रुपए ‘स्वाभिमान निधि’, मछली विक्रेता कोली महिलाओं का पंजीकरण कर उन्हें आर्थिक सहायता देंगे।
‘मांसाहेब किचन्स’ शुरू किए जाएंगे। मेहनतकश मुंबईकरों को १० रुपए में नाश्ता और दोपहर का भोजन मिलेगा।
एक लाख युवक-युवतियों को प्रति व्यक्ति २५ हजार से एक लाख रुपए तक का स्वरोजगार सहायता कोष होगा।
७०० वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ होगा। सोसायटियों को १ लाख रुपए की सब्सिडी, कचरा संग्रह कर रद्द किया जाएगा।
उत्तम गुणवत्ता की सड़कें मिलेंगी। ठेकेदारों से १५ वर्षों की गारंटी ली जाएगी।
प्रस्तावित कचरा कर लागू नहीं किया जाएगा।
खुली जगहें और मनपा के स्कूल बिल्डरों के हाथों में जाने नहीं देंगे।
रैपिडो बाइक, मेडिकल असिस्टेंस एंबुलेंस, वरिष्ठ नागरिकों के लिए २४ घंटे हेल्थ केयर कंट्रोल रूम व सुपर स्पेशियलिटी वैंâसर अस्पताल बनेगा।
बेस्ट यात्रा किफायती होगी। ५, १०, १५ और २० रुपए का टिकट किराया होगा।
करके दिखाएंगे ही!
घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को १०० यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए विभिन्न स्थानों पर स्टॉर्म वॉटर होल्डिंग टैंक बनेंगे।
मीठी, ओशिवरा, पोयसर, दहिसर नदियों तथा माहुल खाड़ी की सफाई कर वर्षा जल प्रबंधन दुरुस्त किया जाएगा।
प्रदूषण कम करने के लिए मुंबई पर्यावरण कार्य-योजना का कठोर क्रियान्वयन होगा।
बीपीटी की १,८०० एकड़ भूमि पर अंर्तराष्ट्रीय उद्योग–व्यवसाय–वित्तीय केंद्र तथा समुद्री पर्यटन केंद्र बनेगा।
ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए प्रभावी उपाय होंगे। कोस्टल रोड और पूर्वी कोस्टल क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों का जाल बनेगा।
बेस्ट कर्मचारियों के वेतन, पीएफ और ग्रेच्युटी के मुद्दों का हल निकलेगा।
मनपा के अंडरग्राउंड पार्विंâग में नि:शुल्क पार्विंâग सुविधा होगी। एसआरए में प्रत्येक बिल्डिंग के लिए पार्विंâग अनिवार्य की जाएगी।
युवा मुंबईकरों के लिए हर वार्ड में मिनी खेल परिसर तथा पुरानी व्यायामशालाओं का नवीनीकरण होगा।
समुद्री जल को शुद्ध करने की परियोजना लागू कर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। पानी की दरें स्थिर रखी जाएंगी।
मुंबई मनपा में अत्यावश्यक रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी।
नौकरीपेशा अभिभावकों और मेहनतकश महिलाओं के छोटे बच्चों के लिए पालनाघर शुरू किए जाएंगे।
छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क की तर्ज पर मैदान और उद्यान विकसित किए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में ‘दादा-दादी उद्यान’ बनेगा।
५ नए मेडिकल कॉलेज तथा मनपा अस्पतालों की ओपीडी क्षमता दोगुनी की जाएगी।
भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर देश का सबसे बड़ा पुस्तकालय, संयुक्त महाराष्ट्र स्मृति गैलरी का नवीनीकरण, अत्याधुनिक मुंबई म्यूजियम तथा १० नए नाट्यगृह और कला दालन बनाए जाएंगे।
