सोम मिश्रा “शिवम”
हिंदी सिनेमा में अभिजीत मिश्रा पहले से ही बतौर गायक और संगीतकार अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं, इतना ही नहीं अभिजीत अबतक हिंदी,उड़िया और मलयालम भाषा में भी अपने संगीत के जादू से लोगों का ध्यानाकर्षित कर चुके हैं परंतु इस बार वह वीडियो एल्बम “सजना” एक भावपूर्ण हिंदी पॉप-क्लासिकल फ्यूजन के साथ बॉलीवुड में पदार्पण किए हैं जो शुद्ध और निस्वार्थ प्रेम का जश्न मनाता है – ऐसा प्रेम जो दूरियाँ बढ़ने पर भी बना रहता है। यह वियोग के कोमल दर्द को दर्शाता है, जहां यादों में खोया एक दिल अपने प्रियतम को धीरे से पुकारता है। आपको बता दें अभिजीत मिश्रा द्वारा रचित और गाया गया, राजकुमार महतो के भावपूर्ण बोलों के साथ, “सजना” समकालीन ध्वनि परिदृश्य के साथ कालातीत भावनाओं का मिश्रण है। इस गीत संगीत वीडियो में खूबसूरत और प्रतिभाशाली एस्थेटिकक्वीन सूर्यमयी महापात्रा जो कि उड़िया सिनेमा का एक जाना पहचाना चेहरा हैं, एक प्रेमी की खामोश भावनाओं को चित्रित करती हैं, जबकि अभिजीत मिश्रा उनकी अंतरात्मा की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करते हैं – एक मार्गदर्शक दिव्य आत्मा जो शब्दों से परे प्रेम को प्रतिध्वनित करती है। “सजना” आपको प्रेम, लालसा और जुड़ाव की एक ऐसी यात्रा पर ले चलता है जो हर दिल को छू जाती है। तो फिर देर किस बात की अंतर्मन को छू लेने वाली इस गीत संगीत की मधुर धुन को अभी यू ट्यूब पर ट्यून करें और हो जाएं आनंदमय।
